Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण मतदाताओं और संशोधित मतदेय स्थल के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। शनिवार, 7 दिसंबर 2019(सू०वि०)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् पुनरीक्षण मतदाताओं और संशोधित मतदेय स्थल के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
अपर जिलाधिकारी द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान बनाये गये निर्वाचन सहायक मतदेय स्थलों को पूर्ण मतदेय स्थल बनाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार पायलट प्रोजैक्ट के तहत् जीपीएस लोकेशन के आधार पर तहसीलों से प्राप्त संशोधन प्रस्तावों तथा बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर किये गये। सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) के दौरान मृत, स्थानान्तरित एवं डूप्लीकेट हटाये गये मतदाताओं के विवरण को बताते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस सम्बन्ध में आपत्ति-सुझाव इत्यादि आमंत्रित किये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) के दौरान अभी तक सभी 10 विधानसभाओं में कुल 70,311 (सत्तर हजार तीन सौ ग्यारह) ऐसे मतदाताओं को हटाया गया जो मृत, स्थानान्तरित एवं डूप्लीकेट पाये गये साथ ही जनपद की सभी विधानसभाओं में मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु कुल 4030 (चार हजार तीस) आवेदन आनलाईन प्राप्त हुए जिनमें से 2563(दो हजार पांच सौ तिरसट) का नाम मतदाता सूची में अपडेट हो चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपडेशन कार्य अभी प्रगति पर होने के चलते हटाये जाने तथा जोड़े जाने वाले दोनो मतदाताओं की संख्या में थोड़ा और इजाफा होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि सरन कालरा ने घोसी गली मतदेय स्थल के मतदाताओं का पुनः सत्यापन करने का अनुरोध किया, जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सम्बन्धित बीएलओ को राजनीतिक दलों के समन्वय से पुनः सत्यापन कार्य करवाये जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत ने अवगत कराया कि 16 दिसम्बर 2019 को इलैक्ट्रोल रोल ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जायेगा। 16 दिसम्बर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक क्लेम और आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी, 27 जनवरी 2020 को आपत्तियों का निस्तारण तथा 7 फरवरी 2020 को इलैक्ट्रोल रोल का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
इस अवसर पर बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास, बहुजन समाज पार्टी से जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह व रमेश कुमार तथा सीपीआई(एम) से आनन्द आकाश उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!