Breaking News :
>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ>>दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन>>देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत>>रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद>>साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने कोविड की तीसरी लहर की संभावना से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की

कोविड की दो डोज लगा चुके साठ वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सुरक्षा कवच देने के लिए 10 जनवरी से दी जाएगी बूस्टर डोज

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। कोविड की दो डोज लगा चुके साठ वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सुरक्षा कवच देने के लिए 10 जनवरी से बूस्टर डोज दी जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सभी जिलाधिकारियों को इसकी पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने भी महामारी को फैलने से रोकने के लिए उपाय शुरू कर दिए हैं।

गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय में कोविड की तीसरी लहर की संभावना से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने जिलों में कोविड की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने व प्रतिदिन कोविड को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित हो। आमजन को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि टेस्टिंग बढ़ाए जाने के साथ ही नियमित तौर पर डाटा अपलोड किया जाए, ताकि स्थिति का सही से अनुमान लगाया जा सके।

एक हफ्ते में पूरा हो किशोरों का टीकाकरण
उन्होंने 15 से 17 वर्ष के किशोरों का अगले सात दिन में टीकाकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य शीघ्र से शीघ्र पूरा कर लिया जाए। 10 जनवरी से 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने की तैयारी पूरी हो।

अस्पतालों में दवाओं व आइसोलेशन किट की व्यवस्था
उन्होंने प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक आवश्यक दवाओं, कोविड आईसोलेशन किट आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। होम आईसोलेशन की व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के लिए सभी आवश्यक कदम समय से उठा लिए जाएं। कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाएं। अस्थाई स्वास्थ्य सुविधाओं को संचालन अवस्था में रखा जाए। सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड और वेंटीलेटरयुक्त बेड की उपलब्धता रहे। बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में कोविड के लिए सुनियोजित तरीकेसे कार्य हों। संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से पहले व्यवस्थाएं हो जाएं।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन ने कहा कोविड की तीसरी लहर आए या नहीं या वह कितनी प्रभावित करेगी कहना मुश्किल है परन्तु हमें अपनी तैयारियां कोविड से एक कदम आगे रहकर करनी हैं। इसके लिए पूरे सिस्टम को एकजुट होकर प्रभावी तौर पर कार्य करना होगा।

कोरोना डोज की ताजा स्थिति
77.81 लाख लोगों को अब तक पहली डोज लग चुकी है
63.80 लाख लोगों को अब तक दूसरी डोज लग चुकी है

अब इन्हें लगेगी बूस्टर डोज
9.00 लाख साठ वर्ष से अधिक आयु वृद्ध
1.15 लाख स्वास्थ्य कर्मी
1.80 लाख फ्रंट लाइन कार्यकर्ता

बूस्टर डोज वही लगेगी जिसकी वह पहली व दूसरी डोज ले चुके
साठ वर्ष की आयु से ऊपर के वृद्धों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को वही बूस्टर डोज लगेगी जिसकी वह पहली व दूसरी डोज ले चुके हैं। जिन्होंने कोविशील्ड या कोवॉक्सिन लगाई है, उन्हें इसी की बूस्टर डोज दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!