Breaking News :
>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ>>दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन>>देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत>>रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद>>साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस घटना की कड़ी निंदा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक पर उत्तराखंड में भी भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर से लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पंजाब सरकार की घोर लापरवाही को प्रदर्शित करती है। देश की जनता, विशेषकर उत्तराखंड के लोग कांग्रेस द्वारा किए गए इस कृत्य के लिए उसे कभी माफ नहीं करेंगे। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने एक बार फिर ओछी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ समझौता हुआ, यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक व निंदनीय है

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह एक साजिश थी। बिना राज्य सरकार व पुलिस की जानकारी के प्रधानमंत्री का एक इंच भी मूवमेंट नहीं होता। पंजाब में पहले प्रधानमंत्री को क्लीयरेंस दिया गया और फिर लोग रास्ते में छोड़ दिए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार द्वारा जानबूझकर की गई चूक बहुत ही संकीर्ण और द्वेषपूर्ण राजनीति से प्रेरित है। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने और विकास की सौगात देने पंजाब जा रहे थे, लेकिन संकीर्ण सोच के लोग न शहीदों सम्मान करना जानते हैं और न उन्हें विकास से कोई मतलब है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि होती है। उसमें इस तरह की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब प्रधानमंत्री के काफिले को इस तरह और इतनी देर रोका गया। उन्होंने कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार ने प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर और अपने आलाकमान को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ही खतरे में डाल दिया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को पंजाब की कांग्रेस सरकार की सोची-समझी साजिश बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार की निंदा की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!