Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की बैठक के दौरान अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे, औद्योगिक विकास एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यह भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में गति शक्ति योजना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय सचिवों को निर्देश दिये यह जल्द सुनिश्चित किया जाए कि उनसे संबंधित विभागों में गति शक्ति के तहत प्रथम एवं द्वितीय चरण में क्या-क्या कार्य होने हैं। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करे

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा पीएम गति शक्ति के तहत गति शक्ति पोर्टल में परियोजनाओं के महत्वपूर्ण डेटा चयनित कर डाले जाएं। पीएम गति शक्ति के कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिये कि वे अतिशीघ्र इससे संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन हेतु अपनी विभागीय टीम का गठन करें तथा पीएम गति शक्ति के तहत होने वाले कार्यों की नियमित समीक्षा भी करें।

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, श्रीमती सौजन्या, बी.वी.आर.सी पुरूषोतम, डॉo पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!