Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंधार्मिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को लक्ष्मण मेला घाट पर करेंगे छठ उत्सव की शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। सुख-समृद्धि के प्रतीक भगवान सूर्य देव की उपासना करने मात्र से सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। इसी मंशा से छठ पर सूर्य देव की उपासना की जाती हैं। पूर्वांचल के मुख्य पर्व में से एक इस पर्व को लेकर लखनऊ में भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 36 घंटे के निर्जला व्रत कर महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की उपासना कर व्रत का पारण करती हैं।

मंगलवार को खरना के चलते पूजन में चढ़ने वाली सामग्री की खरीदारी व साफ सफाई की गई। मंगलवार को रसियाव सेवन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। छठ उत्‍सव पर प्रदेश में सार्वजन‍िक अवकाश करने की बड़ी घोषणा के बाद अब 10 नवंबर को लक्ष्मण मेला घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद शाम चार बजे छठ उत्सव की शुरुआत करेंगे।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि अवधी एवं शास्त्रीय गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी जहां छठ गीतों का गुलदस्ता पेश करेंगी तो कुसुम पांडेय मिर्जापुरी कजरी पेश करेंगी। शशि सिंह समेत कई गायक छठ गीत प्रस्तुत करेंगे। लक्ष्मण मेला स्थल पर 10 की शाम से लेकर 11 नवंबर की सुबह तक कलाकार भोजपुरी गीतों का गुलदस्ता पेश करेंगे। मनोज मिहिर, रंजना मिश्रा,अनुमेहा गुप्ता, पूजा मिश्रा जहां छठ गीत पेश करेंगी तो शशिभूषण शुक्ला, मीना मिश्रा, सुरेश कुशवाहा, एसपी चौहान, कुसुम पांडेय, अकरम अंजाना, शंकर यादव, अखिलेश व रविशंकर देहाती सहित कई कलाकार गीत पेशकर माहौल को भोजपुरी रंग में रंगने का कार्य करेंगे।

इंद्रलोक कालोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में होगी छठ पूजा : 

  • कृष्णानगर के इंद्रलोक कालोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर (नई पानी की टंकी पार्क) में छठ पूजा होगी। यहां के निवासियों उदय सिंह, विनय सिंह, अखिलेश सिंह और मनोज कुमार समेत आसपास के निवासियों की ओर से मंदिर परिसर में पूजन स्थल का पक्का निर्माण कराया गया है। नगर निगम से सफाई व पानी की व्यवस्था कराने की भी निवासियों ने मांग की है। इसके अलावा पीएसी महानगर, छोटी व बड़ी नहर आलमबाग के साथ ही मवैया में भी महिलाएं पूजन करेंगी। गोमती नदी के झूलेलाल घाट, संझिया घाट, कुडिय़ा घाट व अग्रसेन घाट सहित के सभी घाटों पर भी विशेष पूजा होगी।

छठ पूजा विधि :

  • आदिलनगर निवासी रंजना सिंह ने बताया कि लौकी की खीर खाकर महिलाएं व्रत शुरू करती हैं। बेटा या पति बांस की टोकरी में मौसमी फल व सब्जियों को छह, 12 व 24 की संख्या में लेकर नदी या तालाबों के किनारे जाते हैं। छठ गीत गाती व्रती महिलाओं के संग अन्य महिलाएं घाट तक जाती हैं। मिट्टी की सुशोभिता (छठ मइया का प्रतीक) बनाकर पुरोहितों के सानिध्य में पूजा होती है। गन्ने के साथ ही दूध व गंगा जल से डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। दूसरे दिन उगते सूर्य की उपासना और अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

सूर्यदेव को अर्घ्य देने का समय : 

आचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य का समय शाम 5:27 बजे है जबकि 11 को उदीयमान सूर्य को सुबह 6:34 बजे अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है। इस व्रत को करने वाली स्त्रियां धन-धान्य-पति -पुत्र व सुख,समृद्धि से परिपूर्ण व संतुष्ट रहती हैं ।

सत्कर्म से जुड़ा है षष्ठी का पर्व :

आचार्य राकेश पांडेय के अनुसार षष्ठी का पर्व सत्कर्म से जुड़ा है। इस दिन व्रत पूजन करने से चर्म रोग व नेत्र रोग से मुक्ति मिल सकती है,इस व्रत को निष्ठा पूर्वक करने से पूजा व अर्घ्य दान देते समय सूर्य की किरण अवश्य देखना चाहिए । प्राचीन समय में बिंदुसार तीर्थ में महिपाल नामक एक वणिक रहता था । वह धर्म-कर्म तथा देवताओं का विरोध करता था । एक बार सूर्य नारायण के प्रतिमा के सामने होकर मल-मूत्र का त्याग किया,जिसके फल स्वरूप उसकी दोनों आखें नष्ट हो गई । एक दिन उसे जीवन से ऊब कर गंगा जी में कूद कर प्राण देने का निश्चय कर चल पड़ा । रास्ते में उसे ऋषि राज नारद जी मिले और पूछे -कहिए सेठ जी कहा जल्दी जल्दी भागे जा रहे हो ? अंधा सेठ रो पड़ा और सांसारिक सुख-दुःख की प्रताड़ना से प्रताड़ित हो प्राण- त्याग करने जा रहा हूँ – मुनि नारद जी बोले – हे अज्ञानी तू प्राण-त्याग कर मत मर भगवान सूर्य के क्रोध से तुम्हें यह दु:ख भुगतना पड़ रहा है ! तू कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सूर्य षष्ठी का व्रत रख,-तेरा कष्ट समाप्त हो जाएगा ! वणिक ने समय आने पर यह व्रत निष्ठा पूर्वक किया जिसके फल स्वरूप उसके समस्त कष्ट मिट गए व सुख-समृद्धि प्राप्त करके पूर्ण दिव्य ज्योति वाला हो गया । अतः इस व्रत व पूजन को करने से अभीष्ट की प्राप्ति होती है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!