Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बदायूं जिले में 1328 करोड़ की 359 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2021, मंगलवार, बदायूं। बदायूं जिले में 1328 करोड़ की 359 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुचते ही पूरा पंंडाल भारत माता की जय और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। सीएम के मंच पर आते ही कमिश्नर आर रमेश कुमार और एडीजी अविनाश चंद ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद जिले के सभी माननीयों ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया पंंडाल लोगाें से खचाखच भरा है। वहां पैर रखने को जगह तक नहीं बची है। यहां सुबह से ही जिले भर से कार्यकर्ताओं का पहुंंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सीएम के स्वागत के लिए कार्यकताओं को अलग अलग रखा गया था। कुछ लोग जनसभा स्थल पर तो कुछ लोग हेलीपैड पर रहे। वहां भी उन्होंने सीएम का स्वागत किया। सीएम के आने से पूर्व जनसभा को बिसौली, दातागंज, बिल्सी, सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायकों ने जनता को सम्बोधित किया। पंंडाल में कुछ कुछ देर में कार्यकर्ता भारत माता की जय और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ बदायूं के सहसवान में आने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री इन दिनों पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं। उसी कड़ी में मंगलवार को बदायूं और शाहजहांपुर का दौरा है। बदायूं में 359 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही आनी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री बदायूं के सहसवान में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पर मुख्यमंत्री दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!