Breaking News :
>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी ने बाढ़ की स्‍थि‍त‍ि से न‍िपटने के ल‍िए सभी ज‍िलों के ज‍िलाध‍िकार‍ियों के साथ की समीक्षा बैठक

बाढ़ की स्‍थि‍त‍ि से न‍िपटने के ल‍िए जो भी तैयार‍ियां अधूरी रह गई हैं उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द पूरा कर ल‍िया जाए : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर ज‍िला मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जल शक्‍ति मंत्री स्‍वतंत्र देव स‍िंंह भी मौजूद रहे।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सभी ज‍िलों के ज‍िलाध‍िकार‍ियों को सख्‍त न‍िर्देश देते हुए कहा है क‍ि बाढ़ की स्‍थि‍त‍ि से न‍िपटने के ल‍िए जो भी तैयार‍ियां अधूरी रह गई हैं उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द पूरा कर ल‍िया जाए। मुख्‍यमंत्री ने ज‍िला स्‍तर पर आपदा प्रबंधन टीम बनाने के भी न‍िर्देश द‍िए हैं। ज‍िससे बाढ़ की स्‍थि‍त‍ि पैदा होने पर उससे न‍िपटा जा सके।

विदित रहे कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव स‍िंह ने मंगलवार को मानसून आने से पहले बाढ़ से बचाव की तैयारियों के लिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। ज‍िसमें इंटर एजेंसी ग्रुप (आइएजी) की 46 सदस्य संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

जलशक्ति मंत्री ने कहा था कि बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। वह सरकार के साथ मिलकर काम करें। स‍िंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में परिश्रम करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

जलशक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव ने आपदा प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा था कि आपकी पहुंच गांव-गांव तक है। आपका सूचना तंत्र और कार्यकर्ताओं का नेटवर्क काफी बड़ा है। आपकी पकड़ बाढ़ वाले संवेदनशील इलाकों में सरकार और समाज, दोनों के लिए उपयोगी साबित होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!