Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

राजस्‍थान में दर्जी की न‍िर्मम हत्‍या : उत्तर प्रदेश के ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “पुल‍िस को इस घटना की पहले से थी जानकारी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2022, बुधवार, लखनऊ। राजस्‍थान के उदयपुर में दर्जी की न‍िर्मम हत्‍या के बाद उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि पुल‍िस को इस घटना की पहले से जानकारी थी। इसके बाद भी कोई सख्‍त कदम नहीं उठाए गए। ये राजस्‍थान सरकार और पुल‍िस की नाकामी का नतीजा है।

राजस्थान की घटना बहुत दुखःद है। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से हम लोग सतर्कता बरत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में जो घटना घटी है यह पहले से पुलिस को पता थी। उसने एफआईआर दर्ज कराई थी। वहां की सरकार ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। जिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रि‍यंका गांधी ने उदयपुर हत्‍याकांड पर ट्वीट करते हुए कहा क‍ि उदयपुर में घटी हिंसक घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। धर्म के नाम पर नफरत, घृणा व हिंसा फैलाने वाले मंसूबे हमारे देश व समाज के लिए घातक हैं। हमें मिलकर शांति व अहिंसा के प्रयासों को मजबूत करना होगा।

इस निर्मम हत्या पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जनसत्‍ता दल प्रमुख रघुराज प्रताप स‍िंंह उर्फ राजा भैया ने भी एक स्‍वर में निंदा की। ट्वीट कर उन्होंने हत्यारों को सख्त सजा देने के साथ-साथ शांति व सद्भाव बनाए रखने की राजस्थान सरकार से मांग की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!