Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज बलिया में करेंगे चुनावी सभा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2023, बुधवार, बलिया। आज, बुधवार को के सतीश चंद्र महाविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा होगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके तहत बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी। आईजी अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने रूट टायवर्जन समेत तैयारियों का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिया।

मौसम को देखते हुए हेलीपैड के लैंडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत पुलिस लाइन के मैदान में सीएम के हेलीकाप्टर को उतरने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान टीडी कॉलेज से लेकर चित्तू पांडेय चौराहा और एससी कॉलेज के मार्ग को भी वैकल्पि रुट के तौर पर तैयार किया गया है। ताकि सीएम के फ्लीट के आवागमन में कोई दिक्कत न हो।

हर गली पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

रास्ते में किसी भी तरह के जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। शहर में आने वाले सभी मार्गों व सभा स्थल की तरह जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। मुख्यमंत्री के चुनावी सभा स्थल के आसपास के मोहल्ले के सभी गलियों में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। हर गली पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीएम के आगमन के पूर्व मोहल्लेवासियों की आवाजाही बंद रहेगी।

चुनावी रैली के दौरान पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

चुनावी रैली के दौरान बैरिया से माल्देपुर मोड़ जाने वाले वाहन भृगुमंदिर तिराहे से मालगोदाम तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। माल्देपुर से बैरिया जाने वाले वाहन मालगोदाम चौराहा से रामलीला मैदान, भृगु मंदिर तिराहे से बैरिया निकाल जाएगा। बड़े वाहनों चिरईयां मोड़ से रेवती, सहतवार, सुखपुरा, गड़वार होते फेफना से रवाना किए जाएंगे। बैरिया से जनसभा में आने वाले वाहन जगरनाथ तिराहे से मेला मैदान में पार्किग होंगे। गौशाला वाले बंधे पर बसें रुकेगीं। छोटे वाहन भृगु मंदिर के पूर्व बाम्बे मैटेरियल, भृगु मंदिर परिसर में पार्किग होंगे। रसड़ा, चितबड़ागांव, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड़, रतसर, नगरा से आने वाले वाहन रामलीला मैदान, मालगोदाम रेलवे परिसर में पार्किग होंगे। वीआईपी वाहन एलडी कालेज मैदान में खड़े होंगे। टीएसआई राकेश सिंह ने बताया कि सहतवार, रेवती व बांसडीह वाले वाहन दोनों तरफ खड़े होंगे। एलडी कॉलेज के सामने वाले मैदान में बाइक खड़ी होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!