Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
देश

एलओसी पर घुसपैठ के एक और प्रयास को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम, मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 मई 2023, जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके के पास हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, “दो आतंकवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।” अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और समूह संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।

पुलवामा जैसा हमला दोहराने की फिराक में आतंकी

जम्मू कश्मीर में बहाल होती शांति और विकास से बेहाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ (ISI) और उसके द्वारा पोषित आतंकी संगठन पुलवामा जैसा हमला दोहराने का षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसी खूफिया सूचना है कि वह वीबीआइईडी (शक्तिशाली आइईडी से लैस वाहन) के जरिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग या किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर हमला कर सकते हैं। हमले को अंजाम देने का जिम्मा दक्षिण कश्मीर में सक्रिय जैश कमांडर मूसा सुलेमानी को सौंपा गया है।

30 आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के लिए रखा गया है तैयार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलओसी के पार गुलाम जम्मू कश्मीर के अग्रिम सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने पांच नए लांचिंग पैड तैयार किए हैं। इन पर 30 आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार रखा गया है। पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर के सामने गुलाम जम्मू कश्मीर में राड कठार में 6-6 आतंकियों के दो गुट हैं, जबकि भिंबर गली के सामने एलओसी के पार खुई रट्टा में 5, उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा में नौगाम सेक्टर में एलओसी के पास खरंजन में 4, टंगडार सेक्टर में एलओसी के पास लीपा घाटी में 4 और उड़ी-बारामुला में एलओसी के पार बाग में 5 आतंकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!