Breaking News :
>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आज से गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम से गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ शनिवार को विधान परिषद के चुनाव में मतदान करेंगे। दस अप्रैल को गोरखपुर में कन्याओं का पूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर में करीब तीन बजे लखनऊ से रवाना होने के बाद शाम को चार बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह भटहट के पिपरी में निर्माणधीन आयुष अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा में वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के कामकाज की समीक्षा करेंगे और गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कालेज) में चल रहे बीएएमएस प्रथम वर्ष के दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह के दसवें दिन नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधित कर सकते हैं। वहां से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार कोगोरनाथ मंदिर में मां भगवती की पूजा करेंगे। उसके बाद जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह विधान परिषद के चुनाव में मतदान करने के साथ शाम को करीब 4.30 बजे भारत सेवाश्रम संघ के परिसर में मां भगवती की पूजा-अर्चना करने जाएंगे। श्रीरामनवमी की पूर्व संध्या पर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के दुर्गा मंदिर में शाम छह बजे से मां भगवती की आराधना एवं भजन संध्या में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करेंगे। करीब दो वर्ष बाद उनको यहां पर कन्या पूजन का मौका मिला है। रविवार को ही कुछ अन्य कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले इसी हफ्ते में सोमवार को गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में हुए हमले में घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती पीएसी तथा सिविल पुलिस के सिपाहियों से मुलाकात कर उनके साहस की सराहना की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!