Breaking News :
>>योग की छाँव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं>>कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेश

गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 08 अप्रैल 2023, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्युमेबल गुड्स) का बड़े प्लांट लगने से रोजगार के साथ ही छोटी आपूर्तिकर्ता कंपनियों, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का विस्तार होगा। कंपनी गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, अमेठी और चित्रकूट में भी प्लांट लगाएगी।

पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज ने गीडा में करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू किया है। इस निवेश के धरातल पर आने से 1500 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलेगा। गीडा की तरफ से औद्योगिक गलियारे में इसके लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। मेसर्स वरुण बेवरेजेज के अधिशासी निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि कंपनी के देश में कुल 36 प्लांट हैं। गोरखपुर में लग रहा प्लांट यूपी में सातवां होगा। गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, अमेठी और चित्रकूट में भी प्लांट लगाया जाएगा।

प्लांट में बनेंगे पेप्सिको के मल्टीनेशनल ब्रांड वाले उत्पाद

प्लांट में पेप्सिको के मल्टीनेशनल ब्रांड वाले उत्पाद बनेंगे। यहां कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, पेप्सी, माउंटेन ड्यू, फ्रूट पल्प बेस्ड ड्रिंक्स, मिल्क बेस्ड प्रोडक्ट्स, बेवरेज बेस्ड सीरप का उत्पादन होगा। साथ ही क्रीम बेल्स ब्रांड से कई वैरायटी की आइसक्रीम भी बनेगी।

प्लांट को हाेगी प्रतिदिन एक लाख लीटर दूध की जरूरत
आइसक्रीम व दुग्ध आधारित उत्पाद के लिए प्लांट को प्रतिदिन एक लाख लीटर दूध की जरूरत हाेगी। इसकी आपूर्ति के लिए स्थानीय पशुपालकों को प्राथमिकता मिलेगी। अनुमान है कि दूध आपूर्ति से जुड़कर करीब दस हजार ग्रामीण परिवार अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री गोरखपुर में मेसर्स अंकुर उद्योग के 550 करोड़ रुपये के सरिया प्लांट का करने आए थे उद्घाटन
प्रदेश में निवेशकों को प्रोत्साहित करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यक्तिगत दिलचस्पी रहती है। वह 12 मार्च को गोरखपुर में मेसर्स अंकुर उद्योग के 550 करोड़ रुपये के सरिया प्लांट का उद्घाटन करने आए थे। इसके अलावा गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के स्थापना दिवस पर उन्होंने 133 निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गोरखपुर उद्योग जगत के नक्शे पर चमकने को तैयार है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को 1.71 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!