Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए चुनावी गणित के सामाजिक समीकरण को साधने में जुट गई भाजपा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 08 अप्रैल 2023, लखनऊ। निकाय चुनाव में वर्चस्व बनाने के लिए भाजपा चुनावी गणित के सामाजिक समीकरण को साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार से नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का आयोजन शुरू कर दिया। सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का यह सिलसिला 12 अप्रैल तक चलेगा।

विभिन्न जातियों, सामाजिक वर्गों पर केंद्रित इन सम्मेलनों के जरिये मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मोदी-योगी सरकारों के मंत्रियों की फौज उतरेगी तो भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इनमें सहभागी होंगे।यूं तो भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा नगरीय निकायों में झंडा गाडऩे की योजना बनाई है लेकिन नगरीय निकायों की तीनों श्रेणियों में नगर निगम के चुनाव सर्वाधिक प्रतिष्ठापरक हैं। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा 16 में से 14 नगर निगमों में अपना परचम लहराने में कामयाब हुई थी।

मेरठ और अलीगढ़ नगर निगम उसके हाथ से निकल गए थे। इस बार पार्टी सभी 17 नगर निगमों में अपना दबदबा कायम करने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी है। प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में संख्या के लिहाज से निकाय चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने वाली जातियों पर फोकस करते हुए भाजपा ने प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का खाका खींचा है। पार्टी ने प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में कम से कम चार प्रभावी जातियों के सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की है।

प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा विभिन्न जातियों-बिरादरियों से जनसंवाद करेगी। पार्टी की रणनीति है कि जिस बिरादरी पर केंद्रित सम्मेलन होगा, उससे ताल्लुक रखने वाले मंत्री/पार्टी पदाधिकारी उसे संबोधित करेंगे। सम्मेलनों के मंच से पार्टी मोदी-योगी सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां तथा नगरीय निकायों में किये गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी। शुक्रवार को मेरठ नगर निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाताओं से संवाद के लिए आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को अनूप प्रधान वाल्मीकि ने संबोधित किया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने ने बताया कि आठ अप्रैल यानी शनिवार को झांसी और कानपुर में आयोजित होने वाले प्रभावी मतदाता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। झांसी में केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप वर्मा तथा गोरखपुर में होने वाले सम्मेलन को प्रदेश के वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.अरुण कुमार सक्सेना संबोधित करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राम नारायण साहू आगरा में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!