Breaking News :
>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : गोंडा के बाद आजमगढ़ व वाराणसी का दौरा करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2021, सोमवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण पर शीघ्र ही नियंत्रण करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा के बाद आजमगढ़ व वाराणसी का दौरा करेंगे। इन तीन जिलों में वह कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए चल रहे अभियान की हकीकत परखने के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन की चपेट में आ चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उबरने के बाद अब ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जाकर कोरोना वायरस नियंत्रण के हो रहे काम को परखने के बाद अब वह जिले-जिले में जाकर हकीकत परख रहे हैं। इस दौरान वह एक या दो गांव का भी भ्रमण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को झांसी और बांदा का दौरा किया था जबकि शनिवार को इटावा व कानपुर शहर में जाकर नियंत्रण के काम को परखा था।

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए अभियान की हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा और आजमगढ़ का दौरा करेंगे। इसके बाद वह वाराणसी जाएंगे। गोंडा और आजमगढ़ में वह इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे और गांवों में जाकर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान की असलियत को परखेंगे। यह दोनों जिले मंडल मुख्यालय हैं, मुख्यमंत्री यहां पर अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का वाराणसी जाने का कार्यक्रम है जहां वह बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पीडियाट्रिक आइसीयू का मुआयना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंगलवार को मीरजापुर का दौरा करने के बाद दिन में ही गोरखपुर जाएंगे।

मुख्यमंत्री गोंडा में देवीपाटन मंडल की समीक्षा करेंगे। वह लखनऊ से दस बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर गोंडा पुलिस लाइन में लैंड करेंगे। यहां इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण करने के बाद गोंडा के साथ मंडल के अन्य जिलों की वर्चुअल समीक्षा बैठक करेंगे। दिन में 12:30 बजे मीडिया से वार्ता करेंगे। जिला अस्पताल पोस्ट कोविड वार्ड निरीक्षण के साथ ही गोंडा में एक गांव का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद आजमगढ़ रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में करीब दो बजे आजमगढ़ पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर से लैंड करेंगे। इसके बाद वह इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण करके सॢकट हाउस पहुंचेंगे। तीन बजे से वह गांव भ्रमण करने के बाद करीब चार बजे मेडिकल कॉलेज में नॉन कोविड वार्ड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आजमगढ़ मंडल समीक्षा बैठक करेंगे। पांच बजे मीडिया ब्रीफिंग के बाद आजमगढ़ से रवाना होकर करीब छह बजे बीएचयू वाराणसी पहुंचेंगे। यहां पर दस मिनट पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्प्ताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सर सुंदरलाल चिकित्सालय में ब्लैक फंगस वार्ड का निरीक्षण करने के बाद इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर सिगरा जाएंगे। देर शाम सात बजे वाराणसी मंडल की समीक्षा बैठक होगी। आयुक्त सभागार में टीम-9 की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद रात नौ बजे तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर चौक का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनका सर्किट हाउस वाराणसी में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। इसके बाद 25 मई को मुख्यमंत्री मिर्जापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जहां पर समीक्षा तथा निरीक्षण के बाद दिन में ही गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!