Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

टाउते के बाद अब ‘यास’ तूफान का खतरा, 5 राज्‍यों में हाईअलर्ट, हवा की रफ्तार 155 से 165 किमी प्रति घंटा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2021, सोमवार, नई दिल्‍ली। पिछले दिनों अरब सागर में उठे टाउते चक्रवाती तूफान के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे यास तूफान को लेकर तटवर्तीय राज्‍यों की चिंता बढ़ गई है। इसको देखते हुए सभी एहतियाती कदमों को भी उठाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम समेत जरूरी उपकरणों को समय रहते तटवर्तीय राज्‍यों में पहुंचाया जा रहा है। एहतियातन कुछ ट्रेनों को भी फिलहाल रद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक यास तूफान का पश्चिमी बंगाल समेत पांच राज्‍यों में खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दें कि एक सप्‍ताह पहले आए टाक्‍टे ने भी दक्षिण-पश्चिम भारत के पांच राज्‍यों में काफी नुकसान पहुंचाया था। मौसम विभाग का कहना है कि यास तूफान से 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका सबसे अधिक असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में देखा जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। ओडिशा के मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि दबाव वाले क्षेत्र के उत्‍तर-उत्‍तर पश्चिम की और बढ़ने तथा 24 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान और इसके अगले 24 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। ये उत्‍तर-उत्‍तर पश्चिम की तरफ बढ़ता रहेगा और मजबूत भी होता रहेगा। इसके 26 मई की सुबह तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट के पास पहुंचने की आशंका है। 26 मई को इसके पारादीप को पार करने की आशंका है। इससे निपटने की तैयारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उच्‍चस्‍तरीय बैठक की है और स्थिति का जायजा लिया है।

इस तूफान को देखते हुए आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में हाईअलर्ट है। इसकी वजह से अंडमान निकोबार के पूर्वी तट के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद यहां पर खतरा बढ़ने की भी आशंका जताई गई है। यास तूफान को देखते हुए केंद्र और राज्‍यों ने कमर कस ली है। ओडिशा में एनडीआरएफ की 22, अग्निशमन दल की 177 टीम के साथ ओडीआरएफ की करीब 66 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के तटवर्तीय इलाकों पर यास तूफान के खतरे को देखते हुए नौसेना, वायुसेना और थल सेना को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा यहां पर कोस्‍टगार्ड, डिजास्‍टर रिलीफ टीम, लाइफबॉय और लाइफ जैकेट के अलावा डॉक्‍टरों की टीम को भी स्‍टेंडबाय पर रखा गया है। तटवर्तीय राज्‍यों खासतौर पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मछुआरों को समूद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्‍हें तट से दूर रहने को भी कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!