Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा>>क्या किडनी स्टोन में टमाटर खाना नुकसानदायक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास>>मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा>>सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल>>अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखंड में गर्मी का सितम, आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; 25 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद>>नैनीताल में पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह सम्मानित
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने 7 से 9 मार्च तक कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 मार्च 2023, गुरुवार, लखनऊ रंगों के उत्सव होली पर योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार होली के अवसर पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सात से नौ मार्च तक कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने होली के अवसर पर सात मार्च की शाम छह बजे से नौ मार्च को सुबह सात बजे तक पूरे प्रदेश में कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया है। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम. देवराज ने कहा कि होली पर पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी डिस्काम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि वे कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही कर लें। यह भी निर्देश दिया गया है कि 1912 टोल फ्र ी नंबर पर आपूर्ति के संबंध में प्राप्त होने वाली सूचनाओं/शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। होली के पर्व पर सुचारु विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

सभी वितरण अधिकारी अपने दायित्यों का निर्वहन करें। देवराज ने निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध निदेशकों को अपने स्तर से अभी से प्रभावी निगरानी करने तथा वितरण में लगे सभी अधिकारियों को लगातार सजगता बरतने का निर्देश दिया है। विद्युत आपूर्ति में यदि स्थानीय स्तर पर कहीं कोई समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक कर लिया जाए। इसके लिए आवश्यक गैंग और सामग्री तैयार रहनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!