Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तर-प्रदेश

अभिनेत्री जयाप्रदा ने आजम खान पर जमकर बोला हमला, उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोप‍ितों को सख्‍त से सख्‍त सजा हो

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 मार्च 2023, गुरुवार, वृंदावन। पूर्व सांसद एवं सिनेतारिका जयाप्रदा ने सपा नेता आजम खान पर हमला बोलेते हुए कहाकि अब आजम का खेल खत्म हो गया है। अब शायद वे वोट डालने तक के अपने अधिकार को भी बचा लें, तो बड़ी बात होगी। आजम ने महिलाओं के खिलाफ जो टिप्पणी की थी, ऐसे व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार ही समाज को आइना दिखाने वाला काम है। उन्होंने इसके लिए अदालत को भी धन्यवाद दिया।

बुधवार, 01 मार्च 2023 को अटल्ला चुंगी स्थित वृंदावन बालाजी देवस्थान में दर्शन व पूजन करने के पहुंचीं सिनेतारिका जयाप्रदा ने मथुरा से सांसद का टिकट मांगने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, क्यों आप लोग हेमामालिनी से मेरा झगड़ा करवाने पर उतारू हो रहे हो। वे मेरी बड़ी बहन हैं। सांसद की टिकट के लिए मेरी इच्छा केवल रामपुर की है। लेकिन, ये तय करना पार्टी नेतृत्व पर ही निर्भर है। मुझे टिकट मिला तो चुनाव मैं जाऊंगी।

प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के सवाल पर कहा कि जो भी दोषी हैं, उन पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज प्रदेश में रामराज्य है, लोगों के मन में भय का माहौल नहीं है। वहीं सपा के समय में अराजकता को बढ़ावा दिया गया था। हालांकि मैं खुद सपा में थी। लेकिन, सपा शासन में जो जंगलराज था किसी से छिपा नहीं है। आज सीएम योगी के नेतृत्व में बेटियां बेखाैफ घर से बाहर निकल रही हैं। महिलाओं को सिर उठाने का मौका मिला है।

अभिनेत्री जयाप्रदा ने रामचरित मानस पर उपजे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा यह राम की भूमि है और हम सभी को भगवान राम के प्रति आस्था का भाव रखना हमारा कर्तव्य भी है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर कहा पीएम मोदी और सीएम योगी महंगाई को नियंत्रण करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी-20 को देश में इसीलिए लेकर आए हैं कि देश की अर्थव्यवस्था में और सुधार हो सके।

इससे पूर्व अभिनेत्री जयाप्रदा ने आध्यात्मिक गुरु डॉ० अनुरागकृष्ण पाठक के सान्निध्य में पूजा-अर्चना कर उनके साथ अध्यात्म पर चर्चा की। निगम के निवर्तमान उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, महेशचंद्र शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुदिता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा, नगर अध्यक्ष शशि शुक्ला, रेखा पचौरी, कीर्ति शर्मा, मनका गोयल, स्नेहा, हर्षिता, रघुवीर सिंह, रश्मि चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!