Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी एवं भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से उनके दीर्घ जीवन की कामना की

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व के धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताया है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा:

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।
  • कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों द्वारा यथा संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे।
  • कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों द्वारा यथा संभव प्रयास किये जा रहे हैं। [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार १६ सितम्बर, २०२०, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व के धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शतायु हो, यह हम सब देशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर तेजी से काम भी चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी आदि प्रमुख हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल और ऑल वेदर रोड पहाड़ के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। यहाँ आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और बड़े पैमाने पर आजीविका के संसाधन विकसित होंगे। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में टिहरी लेक डेवलपमेंट के लिए केंद्र सरकार ने 1200 करोड़ रूपए, समेकित सहकारी विकास परियोजना के लिए 3340 करोड़ रूपए और स्मार्ट दून के लिए केंद्र ने 1400 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इन पर काम तेजी से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि तराई भाबर की लाइफ-लाइन जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना को न केवल पर्यावरणीय स्वीकृति मिल गई है, बल्कि केंद्र ने इसके लिए 2584 करोड़ रूपए की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दे दी है। उड़ान योजना में देहरादून, देश के दर्जनों शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है। नमामि गंगे में 15 प्राथमिकता के शहरों में नए एस.टी.पी. निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुमाड़ी में एन.आई.टी. के स्थायी कैम्पस, देहरादून में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर व रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया जा चुका है। डोईवाला में सीपेट शुरू किया जा चुका है जिसमें सौ फीसदी प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अल्मोड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन नेचुरल फाईबर की स्थापना की जा रही है। देहरादून में देश के पहले ड्रोन एप्लीकेशन प्रशिक्षण केंद्र एवं अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के विरूद्ध मानवता की लड़ाई चल रही है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों द्वारा यथा संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए मा० प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का पैकेज भी दिया है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। मा० प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्री राम जी के भव्य मन्दिर का शिलान्यास मा० प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था। 

[highlight]”पुनः से हमारे कर्मयोगी मा० प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं” : मुख्यमंत्री[/highlight]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!