Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

टॉपर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम : 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, कैसे बढ़ना है, क्या यह क्षेत्र सही रहेगा ?…..

[box type=”shadow” ]

  • दिव्य हिमगिरि ने लायंस इंटरनेशनल क्लब के साथ मिलकर टॉपर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम का किया आयोजन।
  • टॉपर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम : जनपद के होनहार छात्रों ने जिलाधिकारी से पूछे कई सवाल
  • पूर्व नौसेना अधिकारी और दून डिफेन्स अकडेमी के निदेशक श्री संदीप गुप्ता ने रक्षा सेवाओं को लेकर पूछे गए बच्चों के सवालों के जवाब दिए और उनका मार्गदर्शन भी किया।[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार १६ सितम्बर, २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, कैसे बढ़ना है, क्या यह क्षेत्र सही रहेगा ? यह तमाम प्रश्न छात्रों के मन में रहते हैं और इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए के लिए दिव्य हिमगिरि ने लायंस इंटरनेशनल क्लब के साथ मिलकर टॉपर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून जिले के जिलाधिकारी श्री डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी टॉपर छात्रों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम उनके सभी सवालों के जवाब दिए और साथ ही अपने पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी।

उसके पश्चात् लायंस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री अश्वनी काम्बोज ने देहरादून के जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया और इस टॉपर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजक और दिव्य हिमगिरि साप्ताहिक समाचार पत्रिका के संपादक श्री कुंवर राज अस्थाना ने डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के शानदार एकेडमिक करियर के बारे में जनपद के सभी टॉपर्स के साथ परिचय करवाया।

इस कार्यक्रम में मौजूद जनपद के सभी होनहार छात्रों ने अपने कई सवाल देहरादून के जिला अधिकारी से पूछे जिसके चलते डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बड़े ही प्रसनता के साथ बच्चों के सभी सवालों का जवाब दिया और उनका मार्गदर्शन भी किया। छात्रों ने कई सवाल सिविल सर्विसेज की तैयारियों, लगातार हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने, हेज़िटशन को दूर करने के उपाय, संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए विषयों का चयन, प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल के अलावा शोध के क्षेत्र में संभावना, एस्ट्रो इंजिनीरिंग में करियर आदि के संदर्भ में सवाल पूछे। कुछ बच्चों ने उनसे पूछा कि जब वह बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर थे, तब ज्यादा एन्जॉय करते थे या आईएएस बनने के बाद ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ बच्चों ने जिलाधिकारी के रिसर्च वर्क के बारे में सवाल किए। जिलाधिकारी ने 50 से ज्यादा बच्चों से संवाद किया और उनके प्रत्येक सवाल का जवाब दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।

पूर्व नौसेना अधिकारी और दून डिफेन्स अकडेमी के निदेशक श्री संदीप गुप्ता ने भी रक्षा सेवाओं को लेकर पूछे गए बच्चों के सवालों के जवाब दिए और उनका मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को सलाह दी कि आप किसी भी तरह का दबाव महसूस न करे। आप अपनी रूचि कि अनुसार अपने क्षेत्र का चयन करें और मैं छात्रों के अभिभावकों से भी निवेदन करना चाहता हूँ कि क्षेत्र चयन के लिए बच्चों पर किसे भी प्रकार का दबाव ना डाले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!