Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे दिल्ली : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को दिल्ली पहुंच गए। वह दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। यह सिलसिला शुरू करने से पहले वह सोमवार सुबह नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने दिल्ली से हल्द्वानी जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार शाम को देहरादून से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सोमवार सुबह वह दिल्ली से हेलीकाप्टर से पहले हल्द्वानी जाएंगे और फिर वापस दिल्ली लौटेंगे। इसके बाद वह दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट करेंगे। दोपहर से शाम तक वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा एवं महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री 15 जून 2021 को सबसे पहले सूचना प्रसारण, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनका पंचायतीराज, कृषि एवं कृषक कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं उद्योग, रेल, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन, आवास व शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी, पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात का कार्यक्रम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!