Breaking News :
>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुंजी पहुँच कर ‘टूर दि आदि कैलास’ साइकिल रैली का करेंगे शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चीन सीमा से लगी व्यास घाटी की केंद्र बिंदु गुंजी सज चुकी है। इस मौके पर होने वाली साइकिल रैली के लिए साइकिलिस्ट गुंजी रवाना हो चुके हैं। टूर दि आदि कैलास साइकिल रैली के आयोजन के लिए प्रशासन स्तर पर गठित कमेटी के अधिकारी, कर्मचारी गुंजी को रवाना हो चुके हैं। बुधवार को 10,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंंजी में पिचहत्त्तर राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए जायंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुंजी पहुँच कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साइकिलिस्टों का हौंसला अफजाई कराएंगे।

सोमवार देर सायं तक साइकिलिस्ट गुंजी पहुँच जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए तैनात किए गए अधिकारी और कर्मचारी भी गुंजी रवाना हो चुके हैं। कुटी यांग्ती में रीवर राफ्टिग कराने वाले रीवर गाइड और प्रशिक्षणार्थी केएमवीएन के साहसिक प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में मंगलवार को रवाना होंगे। मंगलवार सायं तक कार्यक्रम से जुड़े सभी लोग गुंजी पहुंच जाएंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सभी के प्रवास की व्यवस्था हो चुकी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पूरी तरह खुला है। क्षेत्र में हुए हल्के हिमपात के बाद मौसम भी बेहद सुहाना बना हुआ है। साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने पहुँचे दिल्ली,एनसीआर, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मुंबई सहित अन्य राज्यों से आए साइकिलिस्ट यहां के मौसम को लेकर खुश हैं। 25 से 27 मई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उच्च हिमालय में आदि कैलास से लेकर नावीढांग ओम पर्वत तक चहल पहल रहेगी। साइकिल रैली आदि कैलास से 36 किमी दूर गुंजी और 18 किमी दूर नावीढांग तक होगी। इस क्षेत्र में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम से क्षेत्र को एक अलग पहचान मिलेगी ।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ० आशीष चौहान ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर सभी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किए जा रहे हैं। सभी को इस कार्यक्रम को सफल ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय ईवेंट बना कर पिथौरागढ़ और उत्त्तराखंड को साइकिलिंग मानचित्र पर लाना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!