Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
फिल्म-जगतमनोरंजन

सिखों की दाढ़ी-मूँछों पर कॉमेडी कर बुरी फंसी भारती सिंह, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने घटना पर लिया संज्ञान

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। भारती सिंह का एक वीडियो उनके लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है, जिसमें वो सिखों की दाढ़ी और मूँछों को लेकर बता कर रही हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग को शिकायत मिली है कि भारती सिंह के कथित बयान से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। अल्पसंख्यक आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब और महाराष्ट्र प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, पिछले दिनों भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सिख समुदाय की दाढ़ी और मूँछों पर कुछ कह रही हैं। इस वीडियो के बाद समुदाय विशेष ने भारती सिंह का विरोध शुरू कर दिया, ये कहते हुए कि उनकी भावनाएं इससे आहत हुई हैं और ये अपमान वो किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। इस केस में अब अल्पसंख्यक आयोग भी सामने आ गया है।

भारती सिंह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के सिंख समुदाय से माफी भी मांग चुकी हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैंने किसी धर्म का उल्लेख नहीं किया है या किसी पंजाबी का मजाक नहीं उड़ाया है। मैं अपनी दोस्त के साथ कॉमेडी कर रही थी, लेकिन अगर इसे किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूँ। मैं खुद एक पंजाबी हूँ, मैं अमृतसर में पैदा हुई थी और मैं हमेशा उनका सम्मान करती हूँ, मुझे पंजाबी होने पर गर्व है’।

विवादित वीडियो में भारती सिंह एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन से बात करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान दाढ़ी-मूँछ पर कमेंट करते हुए भारती कहती हैं, ‘दाढ़ी मूँछ क्यों नहीं चाहिए. दाढ़ी-मूँछ के बड़े फायदे होते हैं। दूध पियो, ऐसे दाढ़ी मुंह में डालो, सेवइयां का टेस्ट आता है। मेरे काफी फ्रेंड्स की शादी हुई है, जो सारा दिन दाढ़ी में से जुएं निकालती रहती हैं’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!