Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तीन दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा भाजपा सरकार सरलीकरण समाधान व निस्तारीकरण पर काम कर रही है

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 नवम्बर 2021, शनिवार, पिथौरागढ़। तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार सरलीकरण, समाधान व निस्तारीकरण पर काम कर रही है। आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है। पिथौरागढ़ शहर को दूसरे चरण में स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराया जाएगा। यहां से शीघ्र नियमित हवाई सेवा भी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 24 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है। इस दौरान उन्होंने 343 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से मध्याह्न 1.41 बजे स्टेट प्लेन से नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ। करीब तीन बजे वह चंडाक रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार जन समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है। अधिकारियों को किसी भी सूरत में मामले लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं। आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। इस बीच उनका पहले सरलीकरण किया जा रहा है फिर समाधान की कोशिश हो रही है। अंत में समस्याओं के निस्तारीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है।

नए जिलों के गठन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए आयोग का गठन किया गया है। रिपोर्ट आते ही निर्णय लिया जाएगा। नैनी-सैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से वार्ता की गई। शीघ्र ही पंतनगर, देहरादून व ङ्क्षहडन के लिए सेवा शुरू हो जाएगी।

इसके बाद उन्होंने 7 दिवसीय शरदोत्सव मेला एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ का बेस अस्पताल स्व. प्रकाश पंत के नाम से होगा। तहसील बंगापानी के कनार के ग्रामीणों की मांग पर वाद्य यंत्रों के लिए दो लाख रु पये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टनकपुर -बागेश्वर रेल लाइन के लिए केंद्र से 29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। रेल लाइन निर्माण होने से पहाड़ रेल सेवा से जुड़ जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!