Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित पार्टी की टोली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के साथ ही चुनाव के दृष्टिकोण से आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विमर्श किया गया। इस बात पर भी जोर दिया गया कि चुनाव की दृष्टि से संचालित हो रहे कार्यक्रमों में कहीं कोई कमीबेशी न रहने पाए। कौशिक ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के संबंध में बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 15 नवंबर को देहरादून में सैनिक सम्मान यात्रा में शामिल होने के बाद चमोली जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद नड्डा अल्मोड़ा जाएंगे। अगले दिन 16 नवंबर को वह रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित किए जा रहे हैं। कौशिक के मुताबिक जल्द ही विभिन्न जिलों में पार्टी के केंद्रीय नेता व मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री व पार्टी पदाधिकारी भी जगह-जगह छोटी-बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे।

स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य 15 दिसंबर तक हों पूरे : सीएस

मुख्य सचिव डा0 एसएस संधु ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लक्ष्य को 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में इन दोनों योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन को स्वीकृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों को छोटी-छोटी त्रुटियां दूर कर किया जा सकता है, उन्हें जल्द निस्तारित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि आवेदनों के निस्तारण को ठोस मैकेनिज्म तैयार किया जाए। मैदानी क्षेत्रों में प्रत्येक माह एवं पर्वतीय जिलों में प्रत्येक दो महीने में उद्योग मित्र बैठक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के लिए बैंक ऋण चुकाने का समय 15 साल निर्धारित किया गया है, उनके लिए पांच से सात साल के लिए ही ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बैंकों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि आवेदक योजनाओं का लाभ लेने को प्रोत्साहित हों। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी व बैंक अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!