Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की मीडिया से वार्ता

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है” : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2022, बृहस्पतिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा बीते आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक योजनायें जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनायें पहुँचे इसके लिए बीते 8 वर्षों से कई कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा जनधन योजना के अंतर्गत आज प्रत्येक व्यक्ति के बैंक में खाते हैं। उज्वला योजना के अंतर्गत आज शत् प्रतिशत लोगों के पास रसोई गैस है। उन्होंने कहा कोविड काल के बाद दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चलाया गया। भारत ने इस दौरान पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये आठ साल देश के लिए स्वर्णिम रहे हैं। देश प्रगति के नए कीर्तिमान रच रहा है। आज सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य के सरकार जनता के साथ समन्वय बनाकर चल रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को दो विधान, दो निधान और दो संविधान से छुटकारा दिलाने का काम कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, साथ ही मंदिर के गृभ गृह का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू लाने का संकल्प लिया था, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुआयामी योजनायें संचालित हैं। उन्होंने कहा लखवाड़ व्यासी परियोजना का रुका हुआ काम शुरू हो गया है। जमरानी बाँध परियोजना का काम भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। पिछले पाँच साल में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट उत्तराखण्ड के लिए स्वीकृत हुए हैं। जिससे भव्य उत्तराखण्ड का निर्माण हो रहा है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के पथ पर चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश में पर्यटन विकास पर विशेष रूप से फोकस है। कृषि एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी केंद्र सरकार के सहयोग से विशेष योजनायें चल रही हैं। राज्य में उज्जवला योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा चुनाव से पूर्व हमने अंत्योदय कॉर्ड धारकों को साल में तीन मुफ्त सिंलेडर देने का वादा किया था, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश सरकार मा० मोदी जी की कार्यसंस्कृति का अनुसरण करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक नायक के रूप में काम कर रहा है। हमारी संस्कृति का सभी देश सम्मान कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार और भगवान श्री बदरी विशाल से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!