Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश – “चेतावनी के बावजूद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2022, बृहस्पतिवार, देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में स्वीकृत सड़कों के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा ग्रामीणों को वितरित न होने पर सख्त नाराजगी जताई। पीएमजीएसवाई व ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में यह मुआवजा क्यों नहीं बंटा।

इस पर अधिकारियों ने बताया कि जिलों को धनराशि भेजी जा चुकी है, लेकिन अमीन न मिलने के कारण दिक्कत आ रही है। मंत्री ने निर्देश दिए कि हर हाल में दो माह के भीतर ग्रामीणों को मुआवजा राशि वितरित की जाए। कैबिनेट मंत्री जोशी ने यह भी निर्देश दिए कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए। साथ ही ऐसे कार्यों के लिए दोबारा टेंडर किए जाएं। अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि ऐसे छह कार्यों के लिए दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभागीय मंत्री ने आवंटित निर्माण कार्यों को सबलेट करने की परिपाटी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य की विषम परिस्थितियों और सर्दी के मौसम में बर्फबारी के कारण पर्वतीय क्षेत्र में कार्य बाधित रहते हैं। इसे देखते हुए सड़क निर्माण कार्यों के लिए तय सितंबर माह की समय सीमा को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार में पैरवी की जाए।

उन्होंने डेढ़ सौ से कम आबादी वाले गांवों को भी योजना में शामिल करने और इसके लिए बजट की उपलब्धता के मद्देनजर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में अपर सचिव उदयराज सिंह व आरपी सिंह के साथ ही पीएमजीएसवाई और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!