Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्दी लागू की जाएगी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर दोहराया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) जल्द लागू की जाएगी। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है। उम्मीद जताई की कोरोना काल के बाद इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार के भूपतवाला में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश के हित में जो भी जरूरी होगा, सरकार निर्णय लेगी : मुख्यमंत्री

साधु-संतों की ओर से चारधाम गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हित में जो भी जरूरी होगा, सरकार निर्णय लेगी। चार धाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि मई से यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार सुरक्षित यात्रा के लिए संकल्पबद्ध है।

सरकार का प्रयास है कि यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा मिल सके। यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भव:’ के ध्येय वाक्य को अपनाकर यात्रा के लिए तैयार है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और कुछ देर भागवत कथा का श्रवण भी किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद नकलंक धाम के संस्थापक स्वामी राजेंद्र दास, हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत के अलावा संतगण और श्रद्धालु मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!