Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए, ऊर्जा कार्मिकों को सहयोगी की भूमिका में रहने को कहा

  • प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगी-मुख्यमंत्री
  • योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी
  • प्रदेश की आर्थिकी का आधार बने ऊर्जा क्षेत्र।
  • मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की दी बधाई।
  • यूजीवीएनएल द्वारा वर्ष 2020-21 में अर्जित लाभांश के रूप में मुख्यमंत्री को सौंपी 25 करोड़ की धनराशि।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा ऊर्जा मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने ऊर्जा कर्मियों से प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में सहयोगी बनने तथा जल विद्युत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने की अपेक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के समय राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को आर्थिकी का आधार माना गया था किन्तु पिछले कुछ सालों में इस दिशा में प्रगति कुछ धीमी रह गई। हम इस दिशा में कैसे तेजी से आगे बढ़ सके, इस दिशा में प्रयास किये जाने होंगे। इस दिशा में इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों का भी सहयोग लिये जाने की बात मुख्यमंत्री ने की।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिये किये जाने वाले प्रयासों के लिये हमें हर समय शिक्षार्थी बनना होगा। हमें अपने विभाग व संस्थानों की अच्छाई के साथ प्रगति की दिशा में बाधक बनने वाली समस्याओं के निराकरण पर भी ध्यान देना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति में कहां कमी रह गई इस पर भी चिन्तन की उन्होंने जरूरत बतायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीरो पेंडेसी पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिये हर क्षेत्र के लिये सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण तीन मूल मंत्र निर्धारित किये गये हैं। कोई भी फाइल हो इसका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर हो जाना चाहिए। इसका सभी को ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने दायित्वों के निर्वहन में सूर्य को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के विकास का विजन दिया है। प्रधानमंत्री ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक हमारा राज्य हर क्षेत्र में विकसित सक्षम व आदर्श राज्य बने इसके लिये भी हम सबको सहायोगी बनाना होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खटीमा विद्युत गृह को बेस्ट परफार्मिंग पावर हाउस तथा व्यासी जल विद्युत परियोजना को बेस्ट अंडर कंस्ट्रक्शन परफार्मिंग प्रोजेक्ट का एवार्ड प्रदान करते हुए कहा कि खटीमा जल विद्युत गृह के लोहिया हेड से उनका नाता रहा है। बचपन में उसी क्षेत्र के स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत ने ऊर्जा कर्मियों से ऊर्जावान बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि जहां अन्य निगम सरकार से मांगते हैं वहीं यूजेवीएनएल सरकार को देने वाला निगम है। उन्होंने निगम को ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े सपने देखने की सीख भी दी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास दिसम्बर में व्यासी परियोजना का लोकार्पण तथा लखवाड़ परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा कराये जाने का है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को युवा मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को भी नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने ऊर्जा को जीवन का भी हिस्सा बताया।
प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल संदीप सिंघल ने यूजेवीएनएल के कार्यकलापों की जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री को निगम के लाभांश का 25 करोड़ का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर अध्यक्षा यूजेवीएनएल श्रीमती राधा रतूड़ी, इलेक्ट्रिसिटी ओम्बड्समैन सुभाष कुमार, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!