Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने सचिवालय में मतदाता जागरूकता सचल वाहनों को किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने सोमवार को सचिवालय में मतदाता जागरूकता के लिये मतदाता जागरूकता सचल वाहनों (वोटर अवेयरनेस वैन) को रवाना किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को वोटर लिस्ट के पंजीकरण हेतु प्रेषित करना है। इस विषय में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने बताया कि विधान सभा के आगामी सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत वर्तमान में गतिमान विधान सभा निर्वाचक नामावली का 01.01.2022 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु गढ़वाल एवं कुमायूँ मण्डल के लिए एक-एक वोटर अवेयरनेस वैन को देहरादून से रवाना किया गया।

श्रीमती सौजन्या ने विस्तार से जागरूकता रथों के रूट की जानकारी भी मीडिया को दी। गढ़वाल मण्डल में दिनांक 15 नवंबर, 2021 को देहरादून, विकासनगर एवं चकराता, दिनांक 16 नवंबर, 2021 को त्यूनी, पुरोला और बड़कोट, दिनांक 17 नवंबर, 2021 को उत्तरकाशी, टिहरी और घनसाली, दिनांक 18 नवंबर, 2021 को तिलवाड़ा, अगस्तयामूनी एवं ऊखीमठ, दिनांक 19 नवंबर, 2021 को रूद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग, दिनांक 20 नवंबर, 2021 को श्रीनगर, पौड़ी और सतपुली, दिनांक 21 नवंबर, 2021 को लैन्सडॉन, कोटद्वार और हरिद्वार, दिनांक 22 नवंबर, 2021 को बहादाराबाद, लक्सर और रूड़की में वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। कुमाऊं मण्डल में दिनांक 15 नवंबर, 2021 को देहरादून एवं जसपुर, दिनांक 16 नवंबर, 2021 को काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, एवं रूद्रपुर, दिनांक 17 नवंबर, 2021 को किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा एवं बनबसा, दिनांक 18 नवंबर, 2021 को टनकपुर, चंपावत एवं लोहाघाट, दिनांक 19 नवंबर, 2021 को पिथौरागढ़, डीडीहाट एवं थल, दिनांक 20 नवंबर, 2021 को चौकोली, बागेश्वर, कौसानी एवं सोमेश्वर, दिनांक 21 नवंबर, 2021 को द्वाराहाट, रानीखेत एवं अल्मोड़ा, दिनांक 22 नवंबर, 2021 को मुक्तेश्वर, नैनीताल एवं हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त वैन के साथ नुक्कड़ नाटक टीम, स्वीप सामग्री तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम रहेगा। जनपदों की स्वीप टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के युवा एवं महिला मतदाता केन्द्रित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

पहला जागरूकता नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कलाकारों ने सचिवालय परिसर में किया जिसकी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सराहना की।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, स्वीप नोडल मो. असलम, स्वीप कॉडिर्नेटर श्रीमती सुजाता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!