Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री ब्लॉक प्रमुख गणों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा, ‘त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है’

राज्य सरकार द्वारा भी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनायें बनाई जा रही हैं : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 11 जून 2023, देहरादून। शनिवार, 10 जून 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुख गणों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाये जाने एवं अन्य माँगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी माँगों का आंकलन कर उचित निर्णय लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। पिछले 09 वर्षों में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। गरीबों के जन-धन खाते खोलने के पीछे बड़ी सोच थी। आज विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी को धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है। कोरोना काल में गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई, जिसका लाभ गरीबों को अभी तक मिल रहा है। पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल, हर घर जल एवं अन्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन हो राहत दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनायें बनाई जा रही हैं। राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। राज्य में अन्त्योदय कार्ड धारकों को साल में 03 सिलेण्डर मुफ्त दिये जा रहे हैं। यह सुविधा राज्य के 01 लाख 81 हजार गरीब परिवारों को दी जा रही है। एप्पल एवं कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। दालचीनी एवं तिमुर को भी मिशन के रूप में लिया गया है।

इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अपर सचिव पंचायती राज ओमकार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष दर्शन सिंह दानू, संरक्षक गोविन्द सिंह दानू एवं विभिन्न जनपदों से आये ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!