Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन’में किया प्रतिभाग

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में देश ने गढ़े हैं वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मनिर्भरता व विकास के नए आयाम : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 11 जून 2023, सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। शनिवार, 10 जून 2023 को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मजखाली मंडल पहुँची जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं, साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विगत 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। साथ ही इस दौरान देश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुनः चुनावी जीत के बाद वे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तब से इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान कई पहल की गईं।

वही इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री रेखा आर्या ने सभी से आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने के लिए कहा।कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन तक पहुँचाए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलामंत्री कन्नू शाह, महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक ललित दोसाद, मोहन दोसाद, सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री के साथ ही पार्टी के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!