Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने श्री जयराम आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को श्री जयराम आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा ब्रह्मलीन श्री देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का जीवन सनातन धर्म के संरक्षण एवं लोक कल्याण के कार्यों में बीता तथा उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, वे हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्य में संलग्न रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार कावड़ यात्रा में बजट का प्रावधान किया तथा कांवड़ मेले की बैठक देहरादून के बजाय हरिद्वार में रखी, जिससे सभी कार्य सहज ढंग से सम्पन्न हुये।

मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुये कहा कि यह पूरे देश में लागू होना चाहिये। उत्तराखण्ड का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति आज पोर्टल/वेबसाइट का शुभारंभ करने जा रही है, जिसके माध्यम से समान नागरिक संहिता पर जनता की राय ली जाएगी एवं उनके द्वारा दिए गए बिंदुओं के आधार पर अन्तिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी में भव्य कारिडोर, भव्य केदारपुरी का निर्माण कार्य चल रहा है एवं बद्रीनाथ में मास्टर प्लान की तैयारी की जा रही है तथा कश्मीर में धारा 370 हटा कर दो विधान दो निशान की परम्परा को समाप्त करने का कार्य भी उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड के ग्रोथ रेट को दोगुना करने के लिये कार्य कर रही है तथा जनता की साझेदार बन कर उत्तराखंड को आने वाले सालों में प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएगी।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ब्रह्मलीन श्री देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों की मदद, एवं गौ सेवा में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी की सोच एवं संकल्प को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा ने ब्रह्मलीन श्री देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयराम आश्रम का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि यह सेवा, शिक्षा आदि का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुये कहा कि उनके विश्वास एवं मेहनत ने असाधारण यात्रा को साधारण बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश एवं विश्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, संस्कृति का केंद्र बने, इसके लिए पतंजलि संस्थान कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में सरकार का सहयोग करेगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जयराम आश्रम के प्रमुख श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि उनके आशीर्वाद से जय राम आश्रम द्वारा सामाजिक हित के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महानुभावों का कार्यक्रम में पधारने के लिये आभार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि, महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरि जी महाराज, महामण्डलेश्वर रामेश्वरानन्द, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरि, आखाड़ा परिषद अध्यक्ष व सचिव महानिर्माणाी महन्त रविन्द्रपुरी जी, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, बड़ी सख्ंया पूज्य सन्त, अध्यापकगण, छात्र/छात्रायें तथा जयराम आश्रम से जुड़े हुये पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!