Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बेंगलुरु “मंथन” में प्रतिभाग

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने प्रदेश में सड़कों के लिए टनल बनाए जाने की बात कही

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, बेंगलुरु/देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कर्नाटक के बेंगलुरु में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “मंथन” में प्रतिभाग कर राज्य में टनल्स और पहाडों पर सीमेंटेड सड़कों के निर्माण की पैरवी की।

कर्नाटक के बेंगलुरु में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “मंथन” शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग कर राज्य की ओर प्रतिनिधित्व किया। 8 और 9 सितम्बर 2022 तक चलने वाले इस “मंथन” शिविर में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री भाग ले रहे हैं।

अवसर पर लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बेंगलुरु में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “मंथन” में सभी राज्यों के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के साथ साथ राज्य में सड़कों के निर्माण में नई तकनीकी के इस्तेमाल और सुरक्षा की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

लोक निर्माण मंत्री महाराज उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अपना मंतव्य प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़ों में अधिकांश स्थानों पर गांव सड़कों के ऊपर बसे हैं जिस कारण वायब्रिंग होती है और गाँव को खतरा उत्पन्न होता है। उन्होंने जनपद पौड़ी के गुमखाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर भी यही स्थिति उत्पन्न हो रही है इसलिए नेशनल हाईवे निर्माण मानकों में स्थित है बता देते हुए 24 मीटर के स्थान पर 14 मीटर एक्वायर किया जाए जिससे कि गाव बचे रहें।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने इस अवसर पर कहा कि मंथन में उच्च तकनीक जानकारी दी जा रही है जो कि हमारे उत्तराखंड के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के अंदर टनल्स बने ताकि लोग शीघ्रता के साथ अपने गंतव्य तक पहुँच सके। नई तकनीक को लेकर हमें कार्बन कंटेंट को कम कर करना है। निश्चित रूप से मंथन शिविर में बताई गई नई तकनीक के समावेश से हमारे पहाड़ों में सड़कों का समुचित विकास संभव हो पाएगा।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि हम चाहते हैं कि पहाड़ों पर सीमेंटेड सड़कें बने जिससे हिमपात वाले स्थानों में हमारी सड़कें शुद्र ग्रह और यातायात सुचारू रूप से चल सके।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंथन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुभव व एक दूसरे के सहयोग पर भी चर्चा की गई जिससे कि मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री गडकरी की एक सकारात्मक पहल कहा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!