Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्‍यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा- ‘कांग्रेस के काले हाथ की सरकार को अब वापस न आने दें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, हल्द्वानी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास का खाका रखते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने 370, राममंदिर, भव्‍य काशी, केदारभूमि पुर्ननिर्माण, समेत अन्‍य पीएम मोदी के अन्‍य कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि भाजपा को उत्‍तराखंड में एक बार और वापस लाएं और राज्‍य को विकास के पथ पर अग्रस करें। 2025 तक देश को सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य बनाना है। उन्‍होंने कहा कि भष्‍ट्राचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के काले हाथ की सरकार का अब वापस न आने दें।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं देवी देवताओं से प्रार्थना करता हूँ कि सब प्रदेशवासियों पर कृपा बनी रही। पीएम सरदार पटेल, बाबा साहेब व पंडित दीनदयाल की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। गीता श्लोक पढ़ते हुए कहा कि सज्जन पुरुष जैसा आचरण करते हैं, दूसरे भी उनका अनुसरण करते हैं। मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को मौका दिया। कोरोना संकट से निपटने में आपकी भूमिका की सब तरफ प्रशंसा हो रही है। कोरोना काल मे हर व्यक्ति को अन्न मिला। आपकी सोच व्यापक है। नमामि गंगे, एक राष्ट्र एक कार्ड योजना ऐसी ही है।

कश्मीर से धारा 370 हटना व राम मंदिर का निर्माण आपके नेतृत्व में ही सम्भव हो सका है। काशी में विकास सबको दिख रहा है आज। आज भव्य काशी है। केदारपुरी के पुनर्निर्माण का मैं स्वयं साक्षी हूँ। आने वाले दिनों में अन्य धामों का विकास भी पीएम के नेतृत्व में होना है। आपका प्रदेश से लगाव किसी से छुपा नही है। आज 17500 करोड़ की योजनाओं का आप शिलान्यास व लोकार्पण करने जा रहे हैं। लखवाड़ परियोजना से देश के छह राज्य लाभान्वित होंगे।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमने बंगाली समाज के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाया है। आज हमें एम्स के सेटेलाइट सेंटर भी मिलेगा। आपने हमें बड़ी सौगात दी हैं। आज राज्य में एक लाख करोड़ की योजनाओं के काम गतिमान है। 44 साल से लंबित जमरानी बांध परियोजना जल्द ही शुरू होने वाली है। हमारी देवभूमि वीरभूमि भी है। जरनल विपिन रावत का जाना देश व मेरे लिए भी निजी क्षति है। ऐसे पहाड़ के लाल व राष्ट्रभक्त के लिए कांग्रेस ने गली का कुत्ता जैसी बात कहा है। आज हमारी सेना मुहतोड़ जवाब देती है। सीमा क्षेत्र में सड़क व पुलों का निर्माण हो रहा है। हिंदु व हिंदुत्व का फर्क न समझने वाले क्या समझेंगे इसे। इन लोगों ने उत्तराखंड के युवाओं को छला है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस व भ्रष्‍टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। बताइए क्या ऐसी पार्टी का आप साथ देंगे। ऐसा काला हाथ अब वापस नही आएगी। झाड़ू वाली पार्टी के अक्ल पर भी झाड़ू फिर गई है। ये तुष्टिकरण की राजनीति यहां भी करना चाहते हैं।मगर कामयाब नही होंगे। हम डबल इंजन के साथ विकास कर रहे हैं। संकल्प लीजिये कि राज्य को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ बनाना है। हम कभी भी लड़े बिना पीछे नही हटे। पीएम का हार्दिक स्वागत। मैं पथिक हूँ पथ मेरा बस कर्म सिखलाता है मुझे………..।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!