Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। होली का दिन भले ही उत्तराखंड के लोगों को राहत लेकर आया, लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट बदल ली। उत्तराखंड में बादलों का डेरा है। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 फरवरी तक मौसम से कोई राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान निचले क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी, वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं।

होली की सुबह से ही उत्तराखंड में मौसम साफ रहा। इससे लोगों ने राहत महसूस की। साथ ही खूब जमकर होली खेली। दोपहर तक मौसम गर्म रहने से गर्मी का अहसास होने लगा। इसके बाद शाम के समय हवाओं के साथ आसमान में बादल भी छाने लगे। साथ ही सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आने लगी। लोगों के गर्म कपड़े फिर से निकल गए।

बुधवार की सुबह गढ़वाल मंडल के देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी में बादल छा गए। वहीं, देहरादून, ऋषिकेश में सुबह से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हा गया। इसी तरह कुमाऊं में भी चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि स्थानों पर बादलों ने डेरा जमा लिया। रामनगर में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी से फिर से सर्दी लौट आई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चौबीस घंटे में प्रदेशभर में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 13 फरवरी तक एक बार फिर मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश व ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक राज्यभर में बारिश व बर्फबारी से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान है।

हरिद्वार जिले में 47 मिमी बारिश का पूर्वानुमान

हरिद्वार जिले में 12 से 14 मार्च के बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बीच ओलावृष्टि और गरज के साथ कुल 47 मिमी बरसात होगी।

हरिद्वार जिले में 10 और 11 मार्च को उत्तर-पश्चिम तथा 12 से 14 मार्च को दक्षिण-पूर्व दिशा से 6 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश की संभावना है। साथ ही इस सप्ताह बहुत हल्के से घने बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है।

पौड़ी गढ़वाल तथा देहरादून जिले में 12 से 14 मार्च के बीच क्रमश: 38 मिमी व 60 मिमी बरसात होने की संभावना है। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना के नोडल अधिकारी प्रो. आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि ओलावृष्टि और गरज के साथ छींटे व बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए किसान 14 मार्च तक ङ्क्षसचाई, कीटनाशकों का छिड़काव तथा उर्वरकों का उपयोग न करें।

उन्होंने बताया कि गेहूं, गन्ने एवं सब्जियों की खेती करने वाले किसान निचले एवं गहरे स्तर के खेतों से पानी की अत्यधिक मात्रा को निकालने के लिए जल निकास की उचित व्यवस्था करें। वहीं वसंतकालीन गन्ने की बुवाई करते समय भी किसान मौसम पूर्वानुमान का ध्यान रखें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!