Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देशस्वास्थ

इटली की राजधानी मिलान से एयर इंडिया का विमान पहुंचा दिल्ली एयरपोर्ट – विमान को ले जाया गया आइसोलेशन में

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। इटली की राजधानी मिलान से एयर इंडिया का विमान AI-138 दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा है। विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया है। सभी पैसेंजर्स की स्क्रीनिंग हो रही है। बता दें कि इटली ने मंगलवार को जानकारी दी कि 8,514 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं 631 लोगों की मौत हो गई है। कुल 1,004 मरीज ठीक हो गए हैं। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेल्ली, जो कोरोना वायरस आपातकाल के राष्ट्रीय आयुक्त भी हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार दुनियाभर के 107 देशों में 1,17,339 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 4,251 लोगों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई एडवाइजरी जारी कर लोगों को चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया,जापान,फ्रांस,स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से परहेज करने के लिए कहा है। साथ ही उन्हें विदेश में गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। भारत में अभी तक 50 मामले सामने आए हैं।  कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में 29 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। तुर्की ने पहली मरीज की जानकारी दी है। पनामा में इससे पहली मौत हो गई है।

अमेरिका में मरने वालों में की संख्या 29

कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वालों में की संख्या 29 हो गई है। वाशिंगटन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्य में 24 लोगों की मौत की जानकारी दी। यहां 267 मामले सामने आए हैं। यहां पहला मामला 10 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार वाशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। किंग काउंटी में 22 लोगों की मौत हुई है। जहां 190 मामले सामने आए। अधिकारियों के अनुसार अमेरिका में अभी तक 900 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

तुर्की ने पहले मामले की जानकारी दी

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार तुर्की ने बुधवार को कोरोना वायरस के पहले मामले की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा कि रोगी हाल ही में यूरोप की यात्रा से लौटा था। दुनिया में कोरोना वायरस से पहले ही 1,00,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 4,000 लोग मारे गए हैं।

पनामा में पहली मौत

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार पनामा में इससे पहली मौत हो गई है। वहीं यहां आठ नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। मध्य अमेरिका में मौत का पहला मामला है।  स्वास्थ्य मंत्री रोसारियो टर्नर ने कहा कि आठ में से एक मरीज की हालत खराब है, वहीं एक की मौत हो गई है। मरने वाले मरीज की उम्र 64 साल। बाकी सात अन्य संक्रमित लोगों की उम्र 29 से 59 है। पनामा मध्य अमेरिका का दूसरा देश है जहां कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। इससे पहले कोस्टा रिका में 13 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें तीन अमेरिकी भी शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!