Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा

  • नई शिक्षा नीति के अनुरूप उत्तराखंड में सुनिश्चित की जाएगी प्रभावी व्यवस्था
  • कॉलेजों में रोजगार परक शिक्षा शिक्षा पर दिया जायेगा जोर

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही छात्रों के व्यापक हित में महाविद्यालयों में रोजगार परक विषयों की पढ़ाई पर भी ध्यान देने को कहा है।

बैठक में राज्य के विभिन्न विकासखण्डों में महाविद्यालयों की स्थापना, पूर्व में स्थापित महाविद्यालयों का उच्चीकरण एवं नये विषयों खोले जाने तथा शिक्षकों के पदों के सृजन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि महाविद्यालयों में शिक्षा का अनुकूल वातावरण के सृजन के साथ छात्रों की आवश्यकता एवं माँग के अनुरूप विषयों के चयन पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा विषय के रूप में पढ़ाये जाने तथा उद्योगों के अनुकूल व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था पर भी ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में उच्च शिक्षा की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन पर भी ध्यान देने को कहा ताकि छात्रों को बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा का वातावरण उपलब्ध हो।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को दिये जाने वाले टेबलेट की क्रय प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा ताकि दीपावली तक छात्रों को यह उपलब्ध कराये जा सके।

इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा डॉ० पी.के. पाठक द्वारा प्रदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित क्रियाकलापों एवं व्यवस्थाओं का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई।

उच्च शिक्षा विभाग की इस समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, आनन्द बर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव अरविन्द सिहं ह्यांकी, बी. षणमुगम, दिपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!