Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
स्वास्थ

सावधान : आपका ब्रेन खा सकता है पत्तागोभी का कीड़ा, पनप सकती हैं दिमागी बीमारियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 जनवरी 2024, देहरादून। क्या आप भी पत्तागोभी खाना पसंद करते हैं। अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले कीड़े दिमाग को गंभीर नुकसान पहुँचा सकते हैं। पत्तागोभी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी सब्जी, सलाद और कई चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है, पत्तागोभी में पाया जाने वाला छोटा कीड़ा ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे मिर्गी जैसी बीमारी का भी खतरा हो सकता है, इसलिए अगर पत्तागोभी खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए।

पत्तागोभी खाने से पहले बरतें सावधानी
पत्तागोभी खाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, इसमें कीड़े भी हो सकते हैं, जो शरीर में चले जाएं तो मिर्गी जैसी खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।

पत्तागोभी में कीड़े कहां से आते हैं
प्लानेटनेचर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पत्तागोभी के कीड़े (पियरिस रैपे) तितलियों के जरिए इसमें पहुँचते हैं. एशिया, उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में हुए अध्ययनों में पाया गया है कि सफेद तितलियां इन पत्तों के नीचे अंडे देती हैं। इन्हीं से कीड़ों का खतरा हो सकता है। पत्तागोभी के में कई तरह के कीड़े होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पियरिस रैपे, कैबेज लूपर और डायमंडबैक मोथ सबसे ज्यादा देने के मिलते हैं।

क्या पत्तागोभी पकाने पर भी कीड़े जिंदा रहते हैं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बंदगोभी पकाने के बावजूद इसका कीड़ा नहीं मरता है। इसे मारने के लिए पत्तागोभी को गुनगुने पानी में डालकर थोड़ा नमक डाल दें, इसके बाद उसे करीब 30 मिनट तक छोड़ दें। बाद में उस पानी को फेंककर सब्जिय़ों को रगडक़र कम से कम दो बार धोकर खाने में इस्तेमाल करें, यह कीड़ों से बचा सकता है।

क्या पत्तागोभी नहीं खानी चाहिए
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पत्तागोभी खाना बंद नहीं करना चाहिए लेकिन उसके इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह साफ जरूर कर लेना चाहिए। पत्तागोभी के अलावा जमीन के नीचे उगने वाली कोई भी सब्जी खाने से पहले अच्छी तरह साफ करनी चाहिए, क्योंकि गंदे पानी में रहने या संपर्क में आने की वजह से इनमें कीड़े आ सकते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!