Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

UKPSC की परीक्षा में 45 वर्षीय नितीश ने हासिल की 5वीं रैंक

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 जनवरी 2024, देहरादून। उत्तराखण्ड के होनहार 45 वर्षीय नीतीश फरासी ने विषम परिस्थितियों के बावजूद सफलता का ऊंचा मुकाम हासिल किया है। नीतीश मूल रूप से देहरादून जिले के गुजराड़ा मानसिंह के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक लेखाकार की परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल की है। जिसके बाद उन्हें सूचना एवं संपर्क विभाग में पहली नियुक्ति मिली है। नीतीश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

बता दें, नीतीश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय गुजराड़ा मानसिंह से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज गुजराड़ा मानसिंह से उत्तीर्ण की। उन्होंने डीएवी कॉलेज, करणपुर, देहरादून से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान उनके सेवानिवृत्त सैनिक पिता ज्ञान चंद्र फरासी का निधन हो गया। परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ ने उनके लिए मुश्किल हालात पैदा कर दिए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ज्ञान बाला एक कुशल गृहिणी हैं। वहीं, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां काली और बजरंगबली के आशीर्वाद को दिया, जिसके चलते उन्हें यह अभूतपूर्व सफलता मिली है।

सबसे खास बात यह है कि नीतीश फरासी ने बिना किसी कोचिंग के इस परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 5वीं रैंक हासिल की है। वह अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गये है। उत्तर नारी टीम की ओर से नीतीश फरासी को बधाई व शुभकामनाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!