Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में चालकों व परिचालकों को निगम की तरफ से दी जाएगी नकद राशि उपहार

आकाश ज्ञान वाटिका। १६ अक्टूबर, २०१९ बुधवार। दीपावली पर त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रा मार्गों पर बसों में तय किमी पूरे करने पर रोडवेज चालकों व परिचालकों को निगम की तरफ से नकद राशि उपहार में दी जाएगी। दीपावली के दिन बसों पर डयूटी देने वाले कार्मिकों को अलग से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। दीपावली पर बड़ी संख्या में रोडवेज चालक व परिचालक छुट्टी पर रहते हैं। कईं दफा चालक व परिचालक एक-एक हफ्ते तक भी डयूटी पर नहीं आते। ऐसे में रोडवेज द्वारा अपने कर्मियों को डयूटी पर लाने व बसों के सुचारु संचालन के लिए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है।

प्रोत्साहन राशि की योजना 24 अक्टूबर से चार नवंबर तक कुल 11 दिन लागू मानी जाएगी। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मैदानी मार्गों पर चालक व परिचालक को इन 10 दिनों में कुल 2420 किमी की डयूटी देनी होगी। इसके अलावा पर्वतीय व मैदानी मिश्रित मार्ग पर यह सीमा 2000 किमी होगी, जबकि पर्वतीय मार्ग पर 1800 किमी। निर्धारित किमी पूरे करने पर चालक व परिचालक को एक हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में मिलेगी। शर्त में एक दिन की छुट्टी मान्य होगी।

इसके अतिरिक्त 11 दिन लगातार डयूटी करने पर अलग शर्तें हैं। इन 11 दिन की डयूटी पर मैदानी मार्ग पर 2662 किमी की सीमा पूरी करने व मिश्रित मार्ग पर 2200 किमी जबकि पर्वतीय मार्ग पर 1980 किमी पूरे करने पर 1100 रुपये प्रत्येक चालक व परिचालक को दिए जाएंगे। इसमें शर्त रखी गई है कि 11 दिन में एक भी छुट्टी नहीं ली जाएगी।

दीपावली के दिन डयूटी करने पर सौ रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। ये योजना कार्यशाला, तकनीकी व लिपिकों आदि के लिए भी है। दस दिन डयूटी करने पर 750 रुपये मिलेंगे। बाह्य स्त्रोत कर्मी को 10 दिन डयूटी पर 500 रुपये मिलेंगे। महाप्रबंधक के अनुसार यदि 11 दिन की लगातार डयूटी में किसी नियमित कर्मी का साप्ताहिक अवकाश पड़ता है तो योजना पूरी होने के बाद उसे यह अवकाश दिया जाएगा।

नई बसों की फिटनेस शुरू

रोडवेज की नई बसों की फिटनेस की प्रक्रिया शुरू हो गई। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परिवहन विभाग के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर बसों की फिटनेस कराई जा रही है। अब इन बसों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। नंबर मिलते ही बसों को रूटों पर भेजा जाएगा।

ग्रेड पे को लेकर सीएम से मिले राजकीय वाहन चालक

राजकीय वाहन चालक महासंघ के हाई पावर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर चालकों के वेतन में 2400 ग्रेड पे इग्नोर करने समेत कई मांगों को पूरा करने की मांग की।

संघ के प्रदेश महामंत्री संदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंप कर वाहन चालकों के वेतन का ग्रेड पे समूह ग संवर्ग की तर्ज पर 2000 के बाद 2400 इग्नोर कर सिर्फ 2800, 4200, 4600 करने का शासनादेश जारी करने समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

उन्होंने बताया कि चालक लगातार शासन को मांग पत्र सौंप रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया कि वित्त सचिव के विदेश दौरे से लौटने के बाद वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सबर सिंह रावत, महेश चंद्र जोशी, शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!