Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

विधानसभा परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक कार्यशाला की गयी आयोजित

विधि आयोग उत्तराखंड एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के संयुक्त तत्वाधान में देहरादून विधानसभा परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी

आकाश ज्ञान वाटिका। १६ अक्टूबर, २०१९ बुधवार। आज विधि आयोग उत्तराखंड एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के संयुक्त तत्वाधान में देहरादून विधानसभा परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी जिसके मुख्य अतिथि विधि आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन तथा संचालन प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने किया।

इसी क्रम में संस्था के सभी लोगों के साथ साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश टंडन ने “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया और अपने विचार रखे। अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि विधि आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष ने कहा कि हमें इस जागरूकता अभियान के तहत जगह-जगह अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करना है कि किसी तरह का कोई भी घटनाक्रम हमारे प्रत्यक्ष रूप से सामने नहीं आए और यह अभियान सफलता की ऊंचाइयों की ओर बढ़े, जिससे यह अभियान सफल हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिन जैन ने कहा कि यहां पर आए हुए सभी व्यक्ति यह संकल्प लें कि हमें इस अभियान को सफल बनाने में जो भी रणनीति अपनानी पड़े अपनाएं और रास्ते में आने वाली सभी रुकावटों का सहजता के साथ पूर्ण हल करने की कोशिश करें। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ए पी मैखुरी ने श्रीमती मधु जैन एवम सभी महिलाओं को की बधाई देते हुए कहा कि जब चौतरफा कोशिशें जारी होती हैं तभी कोई अभियान सफल होता है इस अवसर पर चार धाम यात्रा के अध्यक्ष पंडित शिवप्रकाश ममगई जी ने अपने विचार रखे और कहा कि हमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की इस मुहिम में, इस अभियान को सफलता तक पहुंचाने के लिए जो भी रुकावट आ रही हैं उनको सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए और उसकी तह पर जाकर उसका निवारण करना चाहिए। इस अवसर पर मानवधिकार सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, द दून स्कूल की सोशल कोऑर्डिनेटर श्रीमती अमृत बरेट, डॉ मुकुल शर्मा, डॉ अनुभा पुंडीर चौहान, डॉ विनीता बैनर्जी, एडवोकेट विनय जैन, राहुल चौहान, नरेश चंद जैन, डॉक्टर पीके गोयल, राजेंद्र कुमार जैन, अक्षय चौहान, विशंभर नाथ बजाज, राकेश जैन, अखिलेश अग्रवाल, रिंकी कपूर, सुनील कुमार जैन, सचिन कुमार, पंकज जदली, कैलाश उनियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!