Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

GREENATHON (एक कदम पर्यावरण के नाम) कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, प्रकृति से बढ़ककर अमूल्य धरोहर नहीं कोई

पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को आना होगा आगे : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2023, रविवार, देहरादून। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पवेलियन मैदान पहुँची जहाँ उन्होंने अमर उजाला के 26वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर आयोजित “GREENATHON” (एक कदम पर्यावरण के नाम) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न उम्र और वर्गों के लोगों ने पर्यावरण को बचाने व उसके संकल्प के साथ मैराथन में प्रतिभाग किया। यह मैराथन 5 किमी० लंबी थी जिसमें अलग-अलग उम्र वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है जो कि बेहद प्रशंसनीय है। पर्यावरण के संवर्धन व उसे बचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है साथ ही हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकर्ति से बढ़कर अमूल्य धरोहर कुछ नहीं है। हम सबको इसे बचाने के लिए व इसके संवर्धन के लिए आगे आने की आवश्यकता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम सब भी स्वस्थ्य रहेंगे। आज जिस तरह से लोगो की जिंदगी में बीमारियों का मकड़जाल फैल रहा है यह चिंतनीय है। ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए अपने पर्यावरण को बचायें। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे प्रेरित हो। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!