Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुँची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, ‘स्वस्थ्य शरीर व मन से बढ़कर नहीं कोई धन’

स्वस्थ्य शरीर के लिए योग और खेल को अपनायें जीवन में : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर की सराहना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2023, रविवार, देहरादून। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्रेस क्लब में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जहां प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।स्वास्थ्य शिविर में पहुंची कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी है कि पत्रकार मित्रों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए क्लब द्वारा निःशुल्क शिविर का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमारे देश का चौथा स्तंभ हैं, ऐसे में वह दिन रात खबरों को लेकर भाग दौड़ के साथ काम करते हैं और वह स्वयं भी और अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिवरों के आयोजनों से उन्हें अपने शरीर की जाँचें कराने का अवसर प्राप्त होता है व अपनी बीमारियों के बारे में भी पता चलता है, ऐसे में ऐसे शिविर लगाए जाने चाहिए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी लाइफ भागदौड़ भरी हो गई है, ऐसे में हम अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके बावजूद यह जरूरी है कि हम अपने लिए एक रूटीन तय करें और उस पर कायम रहें। हमारी दिनचर्या सुनिश्चित हो तो इससे तनाव घटता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।व्यायाम और योग से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बेहतर हो सकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से हमारे डॉक्टरों ने कार्य किया, ठीक उसी प्रकार से दिन रात हमारे पत्रकार साथियों ने भी अपनी जान की परवाह न करते हुए हम सब तक खबरों को पहुँचाया। आज हमारे पत्रकार मित्रों का जीवन चुनोतियों से भरा हुआ है, वह अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य के प्रति जो चिंता प्रेस क्लब व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई वह सराहनीय है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डॉक्टरों जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ० निधि रावत, डॉ० राजेन्द्र खंडूरी, डॉ० डीएल शाह, डॉ० प्रेरणा गुप्ता, डॉ० दिव्या, डॉ० यूसुफ रिजवी सहित कई अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वास्थ्य शिविर में परामर्श विशेषज्ञ नेत्र, गायनेकोलाॅजी, सर्जरी, आर्थोपैडिक, फिजीशियन मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लड टेस्ट व कई प्रकार की जाँचें की गईं।इसके साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाये गए। वहीं क्लब में आयोजित कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा नेत्र रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में शुगर और ईसीजी की जाँचें भी की गईं।

इस अवसर पर महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ० विनीता शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० संजय जैन, दून मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री विकास गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री राजीव थपलियाल, मीना नेगी, सम्प्रेक्षक मनोज जयाड़ा, सदस्य कार्यकारिणी दयाशंकर पांडेय, बालम सिंह तोपवाल, प्रवीन बहुगुणा, मो० फहीम तन्हा, मंगेश कुमार, लक्ष्मी बिष्ट, विनोद पुंडीर, राम अनुज, भगवती प्रसाद कुकरेती सहित पत्रकार साथी व उनके परिजन मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!