Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

डीपीएस देहादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ताइक्वांडो विजेताओं को बाँटे पुरस्कार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में ताइक्वांडो की अंतर विद्यालयी जोनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ योगासन ताइकांडो और नृत्य प्रस्तुतियों से किया गया।

इस अंतरविद्यालयी जोनल प्रतियोगिता में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, नजीबाबाद, मेरठ और बिजनौर के क्षेत्र के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे बीच ऐसे ऊजावान व्यक्तियों की उपस्थिति हमारे खिलाड़ि़यों के उत्साहवर्धन में अवश्य ही सहायक होती है। साथ ही खेल हमें जीवन में लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित करने का माध्यम होते हैं।

विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि ऐसी ओपन प्रतियोगिताएं विद्यालयी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होती हैं। क्या पता इनमें से कौन सा खिलाड़ी कल हमारे देश का प्रनिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करता हुआ नजर आ जाए। इसलिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन और बड़े स्तर पर करने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में ताइक्वांडो के टेक्निकल डायरेक्टर मास्टर गगन सिंह भंडारी टेक्निकल मास्टर वर्ल्ड ताइक्वांडो भी उपब्स्ति रहे।
लड़कों के 37 किलाग्राम वर्ग में सूजल, कृष्णा तथा अर्पित ने क्रमशः स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। 45 किलाग्राम वर्ग में अनिरुद्ध हर्षित तथा 54 किलाग्राम वर्ग में सुमेर और सबीर ने क्रमशः स्वर्ण, रजत पदक जीते। वहीं लडकियों की 35 किलाग्राम वर्ग में साक्षी, नैना और हर्षित ने तथा 26 किलोग्राम वर्ग में स्वाति नेगी, अश्वी सिंह और विदुशी ने क्रमशः स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में फाईट वर्ग में नजीबाबाद ने प्रथम दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून ने दूसरा और ऋषिकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कुम्से वर्ग में हरिद्वार ताइक्वांडो ने प्रथम और पतंजली स्कूल हरिद्वार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक संदीप सैनी ने सभी उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!