Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर मुख्य सचिव शहरी विकास आनंद वर्धन ने देहरादून स्मार्ट सिटी लिo की ली समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। आज शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 को आनन्द वर्धन, अपर मुख्य सचिव शहरी विकास द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिo की सभी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें निम्न अधिकारी, उपस्थित रहे।

  1. विनोद कुमार सुमन, सचिव, शहरी विकास विभाग, देहरादून।
  2. डॉo आर. राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिo/जिलाधिकारी देहरादून
  3. कृष्ण कुमार मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिo/उप जिलाधिकारी देहरादून।
  4. अभिषेक कुमार आनन्द, वित्त नियत्रक, देहरादून स्मार्ट सिटी लिo।
  5. जगमोहन सिंह चौहान, मुख्य महाप्रबन्धक (तकनीकी), देहरादून स्मार्ट सिटी लिo।
  6. दिपांकर दत्ता, टीम लीडर, पी.एम.सी.- देहरादून स्मार्ट सिटी लिo।
    इसके अतिरिक्त देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्य सभी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में देहरादून स्मार्ट सिटी लिo के अधिकारियों द्वारा ए.सी.एस./सचिव शहरी विकास विभाग को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत समस्त परियोजनाओं के विषय में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें ए.सी.एस. शहरी विकास विभाग द्वारा निम्न निर्देश दिये गये।
1. वॉटर ए.टी.एम. कों गर्मियों को देखते हुए सूचारू रूप से चलाया जाए, जिससे आमजनता तक अधिक से अधिक मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके।
2. स्मार्ट रोड परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो को गहनता के साथ समीक्षा की जाए जिससे स्मार्ट रोड परियोजना को ससमय पूर्ण करने के साथ-साथ शहर की आम जनता को होने वाली असुविधा से बचा जा सके।स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत चल रही परियोजनाओं को क्रियान्वयन हेतु आगमी वर्षा ऋतु को देखते हुए कार्ययोजना बनायी जाए।

3. परियोजना से सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन कार्य स्थल में जाकर कार्य की समीक्षा कराना सुनिश्चित करें।

4. परियोजना से सम्बन्धित रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्यस्थल का संयुक्त निरीक्षण कर विस्तृत रिर्पोट तैयार करें।

देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा ए.सी.एस. शहरी विकास विभाग को यह भी अवगत कराया गया कि देहरादून स्मार्ट सिटी लिo द्वारा इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कान्टेस्ट 2020 के अन्तर्गत बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड एवं जलापूर्ति के कार्या हेतु बेस्ट वाटर अवॉर्ड जीता गया है जिस पर ए.सी.एस. सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा स्मार्ट सिटी अधिकारियों को बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2022 को श्रीमती आकांक्षा वर्मा (IAS), संयुक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, देहरादून को देहरादून स्मार्ट सिटी लिo की समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को श्रीमती आकांक्षा वर्मा (IAS), संयुक्तक् मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, देहरादून द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
बैठक के दौरान श्रीमती आकांक्षा वर्मा (IAS), संयुक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, देहरादून द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु सभी रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य किया जाए एवं सभी कार्य गुणवत्ता के साथ किये जाए। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में इस बात का ध्यान रखा जाए कि जनता को असुविधा ना हो क्यों विभागों से संबंध में बनाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि ताकि सर समय काम को पूर्ण किया सके।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.