Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न

मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई, तीनों प्रदेश की जनता का जताया आभार

तीनों राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मोदी मैजिक है, बरकरार : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 दिसम्बर 2023, रविवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज तीनों भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रचंड जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियाँ और मातृ शक्ति के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तीनो राज्यों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। उन्होंने कहा जब जब विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द प्रयोग किया है, तब-तब जनता ने विपक्षी नेताओं को जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा जो यह कह रहे थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्होंने कहा मोदी मैजिक बरकरार है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो यह कह रहे थे कि यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। उन्होंने कहा कि एक तरफा भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह इन विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की वह इस बात का संकेत है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई और तीनों प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया है।

इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक सविता कपूर सहित कई पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!