Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिक गब्बर सिंह नेगी को उनके निवास स्थल पहुँचकर सम्मानित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 दिसम्बर 2023, रविवार, कोटद्वार। वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों में से एक व अन्य श्रमिकों की हौसला अफजाई करने वाले गब्बर सिंह नेगी से उनके निवास स्थल पहुँच कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ० अग्रवाल ने पहाड़ी व्यंजन अरसे भेंट किये।

रविवार को गब्बर सिंह के लालपनी बिशनपुर स्थित निवास पर मंत्री डॉ० अग्रवाल पहुँचे। डॉ० अग्रवाल ने कहा कि गब्बर सिंह नेगी ने टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को मनोबल को बढ़ाकर साहस भरा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गब्बर सिंह नेगी उत्तराखंड के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों से बातचीत के दौरान गब्बर सिंह नेगी के मुश्किल घड़ी में श्रमिकों में जीने की उम्मीद जगाने को भी सराहा।

कैबिनेट मंत्री डॉ० अग्रवाल ने श्रमिकों के साहस, मनोबल और परिजनों के धैर्य के साथ ही रेसक्यू अभियान में शामिल सभी एजेंसियों व कार्मिकों की अनथक मेहनत को इस अभियान की सफलता का आधार बताया।

डॉ० अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के अभियान पर निरंतर नजर रखे हुए थे और वह श्रमिकों की कुशलता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में श्रमिकों के अनमोल जीवन को बचाने की सरकार की वचनवद्धता और परिजनों के साथ ही जनता द्वारा जताए गए अटूट विश्वास ने इस बेहद जटिल, चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे बचाव अभियान को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस दौरान डॉ० अग्रवाल ने गब्बर सिंह को पटका पहना व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही पहाड़ी व्यंजन अरसे भी भेंट किये। इस मौके पर गब्बर सिंह नेगी की माता बचुली देवी, पत्नी यशोदा देवी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, तहसीलदार सुधा डोभाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!