Breaking News :
>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, संसद के गतिरोध पर हो सकती है चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज (बुधवार) केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। ये बैठक 11 बजे शुरू होगी। ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र 19 जुलाई 2021 को शुरू हुआ था। तब से ही दोनों सदनों की कार्यवाही लगतातार ही बाधित होती रही है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सदन में चल रहे गतिरोध को खत्‍म करने पर भी विचार किया जा सकता है।

इसके अलावा सरकार जिन बिलों को सदन के पटल पर रखना चा‍हती है उनको लेकर भी रणनीति पर विचार विमर्श किया जा सकता है। इसके अलावा देश में सामने आ रहे कोरोना के मामलोंं की रोकथाम को लेकर भी इस बैठक में विचार विमर्श किया जाता है। बता दें कि पीएम मोदी खुद उन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बात कर चुके हैं जहां पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस लिहाज से भी ये बैठक बेहद खास हो गई है।

संसद में चल रहे विपक्ष के गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्‍होंने कहा है कि इस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित करना देशहित में नहीं है। सरकार विपक्ष से लगातार जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की अपील भी कर चुकी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.