Breaking News :
>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
उत्तराखण्डदेहरादून

बॉंधों की सुरक्षा व जल प्रबंधन पर हो रहा है मंथन : महाराज

सिंचाई मंत्री ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2023, गुरुवार, देहरादून/जयपुर। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयपुर, राजस्थान में “बॉंध सुरक्षा” पर प्रारम्भ हुए दो दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन” में प्रतिभाग किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग का जयपुर राजस्थान में 14 से 15 सितंबर को बॉंध सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में जहां एक और विभिन्न राज्यों के सिंचाई मंत्री भाग ले रहे हैं वहीं प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज इस सम्मेलन में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में बॉंधों की सुरक्षा के साथ-साथ जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हो रही है। सम्मेलन में दुनिया भर से इंजीनियर, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षक एवं अनुसंधान संस्थान, बांध सुरक्षा विशेषज्ञ समेत बॉंध मालिक भी भाग ले रहे हैं।

उक्त जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य एक दूसरे के अनुभव साझा करने, तकनीकी प्रगति, बॉंध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीन दृष्टिकोण विकसित करने और संभावित सहयोग हेतु एक बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा सम्मेलन में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन प्रदर्शनी के माध्यम से बॉंधों और उनसे जुड़े कार्यों से संबंधित अपनी तकनीक, उत्पादन, उपकरणों और सेवाओं का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने हेतु बॉंध सुरक्षा पर राज्य बॉंध सुरक्षा समिति (SCDS) और राज्य बांध सुरक्षा संगठन (SDSO) का गठन किया गया है। जो लगातार बॉंधों की सुरक्षा हेतु समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करने के साथ-साथ उनका अनुसरण भी करवा रही है।

कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सिक्किम के जल संसाधन मंत्री भीम हैंग लिंबू भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!