Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
क्राइम

ऑटो सवार युवक को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस   

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2023, गुरुवार, पंजाब। अमृतसर में हमीदपुरा-जीटी रोड छेहरटा में एक युवक ने पहले हाथ देकर ऑटो रुकवाया और फिर उसमें सवार युवक को बाहर निकाल मारपीट कर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। ऑटो चालक ने लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत बता दिया। पुलिस ने हमलावर युवक की पहचान करने के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।

घरिंडा थानाक्षेत्र के गांव भासरके गिलां निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। 10 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त कुलदीप सिंह निवासी हमीदपुरा के साथ उसके घर से जीटी रोड छेहरटा की तरफ जा रहा था। अभी वे लोग छेहरटा से कुछ पीछे ढिल्लों बंसा वाली गली के पास थे कि एक युवक ने हाथ देकर ऑटो रुकवाया।

हरपाल सिंह ने बताया कि जब उसने ऑटो रोका तो युवक ने पीछे बैठे दोस्त कुलदीप सिंह को कमीज से पकड़ घसीटते हुए बाहर निकाल लिया और पीटने लगा। जब उसने ऑटो को एक साइड पर रोककर अपने दोस्त कुलदीप को छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपी ने छुरे की तरह दिखाई देने वाले तेजधार हथियार से कुलदीप के पेट के दाईं तरफ वार कर दिया। घरिंडा थाना प्रभारी व पीपीएस अधिकारी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावर युवक छेहरटा स्थित नारायणगढ़ कालोनी, हमीदपुरा निवासी गुरदीप सिंह है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!